RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:डीडीसी ने किया पलाश मार्ट में पलाश हर्बल गुलाल बिक्री सह प्रदर्शनी का शुभारंभ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)08 मार्च।आज पलाश (JSLPS) द्वारा संचालित पलाश मार्ट में पलाश हर्बल गुलाल बिक्री सह प्रदर्शनी केंद्र का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, चतरा के द्वारा किया गया | यह प्रदर्शनी सह बिक्री होली के शुभ अवसर पे 08 से 13 मार्च तक रहेगी।पलाश हर्बल गुलाल सखी मंडल के दीदियों द्वारा पूर्णतः प्राकृतिक उत्पादों से तैयार किया जा रहा है जिसमे अरारोट, पालक, चुकन्दर, गेंदा फूल, हल्दी एवं पलाश फूल का प्रयोग किया जा रहा है, जो इस होली के त्योहार को और भी रंगीन और सुरक्षित बनाता है, पलाश हर्बल गुलाल विभिन्न रंगों में उपलब्ध है। हर्बल गुलाल बिक्री सह प्रदर्शनी केंद्र आज से पलाश मार्ट Opposite DRDA, चतरा एवं पलाश (JSLPS) के सभी प्रखंडों में प्रखण्ड कार्यालयों के निकट उपलब्ध है। गुलाल के अलावा ग्रामीण महिलाओं के द्वारा निर्मित अन्य सामग्री भी उपलब्ध है जैसे रागी से बने नमकीन एवं मीठा, केक, ब्रेड, मिठाई इत्यादि। पलाश हर्बल गुलाल चतरा जिले के निम्नलिखित स्वयं सहायत समूहों के द्वारा तैयार किया जा रहा है :-

• जय माँ दुर्गा महिला मण्डल, सबानो (सिमरिया)

• संजीविनी उज्जवल महिला मण्डल, सड़मा (सिमरिया)

• राम स्वयं सहायता समूह, आरा (चतरा)

• शारदा स्वयं सहायता समूह, परोका कला (ईटखोरी)

पलाश (JSLPS) हर्बल गुलाल बिक्री सह प्रदर्शनी केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में दौलत कुमार,जिला सूचना पदाधिकारी, चतरा , शकील अहमद,जिला जन संपर्क पदाधिकारी, चतरा,गौरव जयसवालजिला कार्यक्रम प्रबंधक-पलाश (JSLPS) , नागेश्वर कुमार जिला प्रबंधक – गैर कृषि आजीविका-पलाश (JSLPS) आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को सर्वेक्षणों की आड़ में चुनाव के बाद लाभार्थी-उन्मुख योजनाओं के लिए मतदाताओं का नामांकन/पंजीकरण बंद करने का निर्देश दिया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने हरिजन सेवक संघ, नई दिल्ली में सादगी, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के गांधीवादी आदर्शों के बारे में बताया।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लिम्फैटिक फाइलेरिया के लिए पूरे देश में दवा देने (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, एमडीए) की वार्षिक पहल के दूसरे चरण का उद्घाटन किया।

rktvnews

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में बाल स्वास्थ्य पर 30वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन।

rktvnews

रामगढ़:एनआईसी कक्ष में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सीनियर एग्जीक्यूटिव का हुआ दक्षता जांच।

rktvnews

Leave a Comment