RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा द्वारा आयोजित भोजपुर एवं बक्सर जिला पंचायत समिति सदस्यों की कार्यशाला सम्पन्न।

आरा/भोजपुर 26 नवंबर।आज केन्द्र सरकार की सभी योजनाएँ लाभार्थियों को सीधे प्राप्त हो रहा है। सरकार की योजनाओं को गाँवो के घर-घर तक पहुँचाने की जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों का होता है।पंचायत प्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को दूर करता है और उनका नेतृत्व क्षमता जनता की सेवा से ही बढता है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उनके नेतृत्त्व मे चार चांद लगाती है। उक्त बाते बिहार विधानपरिषद मे प्रतिपक्ष नेता हरी सहनी ने भाजपा भोजपुर द्वारा आयोजित पंचायत समिति सदस्य कार्यशाला के दौरान कही। उन्होने भोजपुर-बक्सर से आए पंचायत समिति सदस्यो को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधियों को यदि आजीवन नेता बने रहना है तो जनता के बीच रहना होगा।उन्हे उनके दुख-सुख का भागी बने रहना होगा। भाजपा द्वारा ऐसे कार्यक्रम उनके नेतृत्व को धारदार बनाने के लिए किया गया है। केन्द्र की मोदी सरकार सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास से विकास का कार्य अनवरत चल रहा है। भाजपा सबको साथ लेकर चलने पर विश्वास करने वाली पार्टी है। बिहार सरकार की कुब्यवस्था को भी जनता के बीच रखना चाहिए। प्रशासनिक दबाव बनाकर जनता के हित मे जनप्रतिनिधियों का कार्य करना चाहिए। उन्होने कहा कि डिजिटल डंडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से भी कोई कार्य आसान बना है,जिसे जनप्रतिनिधियों को प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है। जनता के बीच देश,धर्म और संस्कृति की रक्षा करने का सीख देना चाहिए।आज बिहार सरकार की गलत नितियाँ ब्याप्त है जिसे गाँव-गाँव की जनता समाप्त करने के लिए जागरूक हो गई है।
भाजपा जिला कार्यालय मे संपन्न एकदिवसीय भोजपुर,बक्सर पंचायत समीति कार्यशाला की शुरूआत पं.दीनदयाल उपाध्याय और डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं वंदेमातरम से हुआ।कार्यशाला की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,संचालन जिला महामंत्री नरेन्द्र तिवारी ने किया। पूरा कार्यक्रम बिहार प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भुवन के देखरेख मे संपन्न हुआ।
कार्यशाला का प्रथम सत्र बिहार प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा था कि हमारी सरकार देश के गरीबो के लिए समर्पित सरकार है। आज केन्द्र सरकार की सारी योजनाएँ गरीबो को प्राप्त हो रहा है। पंचायत समीति सदस्यो को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि विधायक और सांसद बनना आसान है,लेकिन पंचायत प्रतिनिधि बनना मुश्किल है। प्रधानमंत्री जी द्वारा जन धन खाता योजना ने गरीबो की जिंदगी बदल दी।आज देश मे 50 करोड़ लोगो के पास बैंक खाता है,जो कोरोना के समय जीवन बचाने मे सहायक बना। कांग्रेस के समय मे किसी योजना का 100 रूपए मे 15 रूपया पहुंचता था,लेकिन आज 100 रूपया गरीबो के पास पहुंचता है।किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाएं किसानो को आत्महत्या करने पर मजबूर नही कर रही है,बल्कि उनके जीवन को साकार कर रही है।आज 100%गाँवो मे विद्युतीकरण हो गया है। नरेन्द्र मोदी की सरकार 90 करोड़ लोगो को पाँच किलो अनाज दे रही है,जो अगले पाँच वर्षो तक मिलता रहेगा।वही बिहार सरकार द्वारा अनाज बंद कर बिहार के गरीब लोगो के साथ अन्याय किया गया है। आयुष्मान योजना हो या कोविड वैक्सीन हो मोदी सरकार ने देश के लोगो की जान बचाने का काम किया है।आज गरीब से गरीब परिवार भी आयुष्मान कार्ड से देश के बड़े से बड़े अस्पताल मे इलाज करा सकता है।ये सब संभव हुआ है मोदी जी के सोच से,जिन्होने गरीबी को नजदीकी से देखा और परखा है। पंचायत जनप्रतिनिधियों को गाँव के घर-घर तक योजनाओं को साकार करने मे अपनी सहभागिता दे।
वही द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुँचाने का कार्य पंचायत प्रतिनिधियों को करना चाहिए। मोदी जी की दी गई योजनाएं गरीबो के लिए वरदान सिद्ध हुआ है। जहाँ केन्द्र सरकार द्वारा गरीबो के लिए मुफ़्त मे अनाज दिया जा रहा है,वही बिहार सरकार द्वारा इसे बंद कर गरीब के साथ अन्याय किया जा रहा है।हम सभी जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर सच्चाई से अवगत कराना होगा। एक तरफ केन्द्र की सरकार गरीब हितैषी सरकार है,वही बिहार सरकार गरीबो के लिए श्राप है।
पंचायत समिति सदस्य कार्यशाला के तृतीय सत्र को आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए देश के संघर्ष और पार्टी की इतिहास को विस्तार से रखते हुए भावुक होते हुए कहा कि आजादी के पहले कोई धर्म मे भेद नही था,बाद मुस्लिम लीग बनाकर मुस्लमानो को देश के प्रति भड़काया गया और देश का विभाजन किया गया। आजादी के बाद की काँग्रेस सरकार लोभी,भ्रष्टाचारी,अत्याचारी थी,जिसे देश स्वीकार नही करता है। आजादी के पूर्व ही 1925 ई. मे हेडगेवार जी ने देश की एकता, सभ्यता और नागरिक कर्तब्यो की चिन्ता करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बनाया,जो देश मे राष्ट्रप्रेम को जिंदा बनाए रखा।उसके बाद डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय जी ने काँग्रेस की गलत नीतियो और राष्ट्रद्रोही कार्यो के कारण भारतीय जनसंघ की स्थापना कर काँग्रेस के मनसूबो को नाकाम किया। इंदिरा गाँधी कहती थी इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा जिसे भारत की जनता ने नकारते हुए उन्हे सत्ता से दूर किया।इमरजेंसी के बाद भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ जो 35 पार्टियो के महा गठबंधन से अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व मे सफल सरकार बना और आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश दिन दुगुनी और रात चौगुनी विकास कर रहा है। आज विश्व मे देश का मान-सम्मान बढा है। आज हम तीसरी अर्थब्यवस्था की ओर अग्रसर है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
कार्यक्रम मे ओमप्रकाश भुवन,दक्षिण बिहार प्रांतिय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला प्रभारी टीएन स़िह, भोजपुर जिला पंचायती राज संयोजक सरोज सिंह,जिलापार्षद वंदना राजवंशी, पुनम कुशवाहा, राकेश कुमार,उदय प्रताप सिंह,कौशल यादव,सतीश भट्ट,लव पांडेय,मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, राजकुमार कुशवाहा, विनय बेलाऊर,रंजना श्रीवास्तव, संजय कुमार सिंह,रमेश कुमार कर्ण,धीरज सिंह,राहुल सिंह,विभु जैन,विद्यासागर पांडेय,रितुराज,मणिशंकर सिंह,रामदिनेश यादव,शालिनी सिंह,जीतु चौरसिया, विरेन्द्र कुमार,अशोक स़िह,रामानुज सिंह,राकेश कुमार,हरेन्द्र सिंह,आदित्य आदी,निशांत सेंगर,राकेश अंजन,वरूण सिंह,अविनाश कुशवाहा सहित भोजपुर बक्सर के 100 से अधिक पंचायत समीति सदसँय और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात का 107 वाँ संस्करण।

प्रधानमंत्री के मन की बात का 107 वाँ संस्करण को भाजपा जिला कार्यालय मे टीबी स्क्रीन पर देखा और सुना गया। कार्यक्रम मे आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, ओम प्रकाश भुवन,मिथिलेश कुशवाहा ,प्रेम रंजन चतुर्वेदी सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा, मंडल पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।
भोजपुर जिला के सभी 32 मंडल अंतर्गत शक्तिकेन्द्रो पर प्रधानमंत्री के मन की बात का सफल आयोजन हुआ।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने ली आपदा प्रबन्धन विभाग की बैठक।

rktvnews

राजस्थान में मतगणना से जुड़ी तैयारियों पूरी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

चतरा:सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेन्ट समिट-2024, अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उद्यमियों से किया संवाद

rktvnews

प्रधानमंत्री के मन की बात प्रेरणादाई:विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह

rktvnews

मकई के रेशों का काढ़ा पीने से होता है अप्रत्याशित लाभ : डॉ पी पुष्कर

rktvnews

Leave a Comment