RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: बाढ़ राहत घोटाले की कराई जाए जांच : सुदामा प्रसाद

शाहपुर,बडहरा,कोइलवर,आरामुफ्फसिल को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने और इससे सम्बंधित विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा – माले ने दिया एक दिवसीय धरना।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)25 सितम्बर शाहपुर,बडहरा,कोइलवर,आरामुफ्फसिल को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने और इससे सम्बंधित विभिन्न मांगों को लेकर आज भाकपा – माले ने जिलाधिकारी के समक्ष दिया एकदिवसीय धरना दिया।
धरना में बाढ़ पीड़ित सैकड़ों लोग शामिल हुए और अपने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिल निम्नलिखित मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
1.शाहपुर,बडहरा,कोइलवर,आरामुफसिल को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर तत्काल युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित किया जाए.
2 शाहपुर के जवईनिया के विस्थापितों को 5 डिसमिल जमीन व पक्का मकान बनाकर मुहैया कराया जाये
3 जीविका सहित तमाम किस्म की सभी कर्ज माफ किया जाये
4 बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मकान को मरम्मत कराया जाये.
5 बाढ़ खत्म होते हि तमाम किस्म की बीमारियों से बचाव के लिए बिलिचिंग पाउडर का छिड़काव और सभी पंचायतों में मेडिकल कैम्प की व्यवस्था किया जाये.
6 भू-धारी व बटाईदार किसानों को फसल छाती का मुआवजा और अगली फसल लगाने के लिए खाद बीज की व्यवस्था की गारंटी कि जाये.
7 बाढ़ क्षेत्र के लिए तैयार किए गए पारिवारिक सूची से बहुत से लोगों का नाम गायब है इस पारिवारिक सूची को ठीक किया जाए और छुटे हुए नामों को जोड़ा जाये.
8 बाढ़ से छतिग्रस्त हुए रोड़ो का मरम्मती कराया जाये.
9 अगली फसल आने तक पशु चारा उपलब्ध कराने कि गारंटी की जाये.
10 शाहपुर के जवनियां, नवरंगा, गंगापुर, भूसाहुला, दामोदरपुर, आरा मुफसिल के मणि राय का टोला में हुए गंगा नदी के भारी कटाव से प्रभावित हो रहे सभी गांवों को बचाव के लिए ठोकर बांध बनवाए जाये.
11. शाहपुर प्रखंड के गंगा तटीए इलाकों में जितने भी बांध है उनकी निर्माण के बाद लंबे समय से उन बांधों की मरम्मती नही हो पाई है और प्रति वर्ष बाढ़ आने से ये बांध कई जगहों पर ध्वस्त हो गए है अतः जिला प्रशासन बांधों की तत्काल मरम्मत करे ताकि आने वाले दिनों में बाढ़ जैसी आपदा से राहत पाया जा सके।
12. बाढ़ में जिन गरीबों का घर क्षतिग्रस्त हुआ उनको आवास मुहैया कराया जाए
भूमहीन मजदुरों को मनरेगा के अंतर्गत तत्काल काम दिया जाये
धरना को आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार एकतफ बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए ठोस कदम नही उठाती है और जब बाढ़ आ जाती है तो राहत कार्य चलाने की खानापूर्ति करती है। जगह – जगह लोग का कहना है कि उनके पास राहत में कुछ भी नही पहुंचा। अधिकारी बोल रहें हैं सब कुछ दिया जा रहा है। इस लिए हमारी मांग है कि बाढ़ राहत घोटाले की जांच किया जाए और दोषी अधिकारियों पर कारवाई किया जाये।
धरना को राजू यादव – केंद्रीय कमिटी सदस्य, कयामुद्दीन अंसारी, राज्य कमिटी सदस्य , राजनाथ राम-आरा नगर प्रभारी, विष्णु ठाकुर – बड़हरा प्रभारी, अमित कुमार, बंटी-आइलाज, सुरेश राम, प्रभुनाथ राय, बड़हरा प्रखण्ड अध्यक्ष,राजद, ओमप्रकाश बिंद जिला अध्यक्ष, वीआईपी, विजय यादवपूर्व मुखिया, वकील यादव पूर्व मुखिया बड़हरा, होमगार्ड से अभ्यर्थियों संतोष कुमार रवि, लालजी बिंद वीआईपी, मुखदेव राम बोस,माले नेता, सुरेश राम बड़हरा बाढ़ पीड़ित सहित कई नेताओं ने सम्बोधित किया। धरना का अध्यक्षता – हरेंद्र सिंह- शाहपुर प्रभारी ने किया। संचालन दिलराज प्रीतम जिला कार्यालय सचिव माले ने किया

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान 7 अगस्त तक चलेगा।

rktvnews

मेधा पाटकर को मानहानि मामले में सजा देने के फैसले का विरोध किया लोकतांत्रिक जन पहल ने।

rktvnews

भोजपुर: अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा मनाई गई महत्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती।

rktvnews

भोजपर : करनामेपुर मे सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

औरंगाबाद: डीएम ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment