RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने लूटकांड और हीरोइन तस्करी के दो अलग अलग मामलों में की वांछितो की गिरफ्तारी।

आरा/भोजपुर 08 जुलाई। आज भोजपुर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में वांछित अभियुक्ति को किया गिरफ्तार। आरा नगर थाना ने 22 नवंबर 22 के दर्ज लूटकांड के मामले में जिसमे पटना जिले के दोस्त नगर शेरपुर के निवासी तरुण कुमार से पटना से बक्सर जाने के क्रम में बड़की सिंगही स्थित फोर लेन के पास हथियार के बल पर नगद 35000 रूपये लूटे गए थे।इस घटना को अंजाम देने वाले 2 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक सह सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष , डीआईईयू टीम और थाने के सशस्त्र बलों के साथ एक टीम का गठन किया गया था।टीम ने उपलब्ध जानकारी व वैज्ञानिक तरीकों से अनुसंधान कर आरा नगर थाना के ही बड़की सिंगही के विक्की उर्फ साधु गिरी को उसके घर से गिरफ्तार किया अन्य दूसरे अभियुक्त के लिए भी निरंतर छापेमारी की जा रही है।
वही आरा मुफ्फसिल थाने ने गौसगंज आरा के रंजय उर्फ रंजन पासवान को 23 जनवरी 23 को दौलतपुर बलुआ मंदिर के पास से एक कार में 50 ग्राम हीरोइन के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया था जिन्होंने उसकी खरीदारी उक्त अभियुक्त से करने की बात कही थी जिसे थाने द्वारा अनुसंधान पश्चात सहायक पुलिस अधीक्षक सह आरा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व वाली मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष एवं थाना बलों के साथ एक टीम का गठन गिरफ्तारी के लिए किया गया था। टीम ने सूचना संकलन कर उक्त वांछित रंजय उर्फ रंजन पासवान को आरा न्यू पुलिस लाइन के संकट मोचन मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा:सांसद अजय टम्टा

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय ब्रेल दिवस पर राष्ट्रीय संस्थानों व समग्र क्षेत्रीय केंद्र ने ब्रेल लिपि को लेकर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए।

rktvnews

हर व्यक्ति, बच्चे में भरना होगा पर्यावरण प्रेम का जज्बा : पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी

rktvnews

भोजपुर:औधोगिक श्रेत्र घोषणा का श्रेय लेने वाले को किसानों का श्राप भी लेना पडेगा : घनश्याम राय

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के सतना में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैसों के कारण एक सफाई कर्मचारी की मृत्‍यु और दो अन्य के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेहतर तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें द्वितीय मतदान पदाधिकारी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment