चतरा/झारखंड 28 नवंबर।उपायुक्त अबु इमरान ने आज प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय गिद्धौर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय की साफ-सफाई, पेंयजल, पदाधिकारियेां एवं कर्मियों की उपस्थिति का जांच किया। जांच कर उन्होने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने मौके पर उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यालय में समय पर उपस्थित रह कर अपने-अपने कार्यो का निष्पादन करेंगे। वहीं प्रखण्ड मुख्यालय में आये हुए आम जन से मिल उनकी समस्याओं को भी सुना।

