RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिजली निगम के स्थाई कर्मचारियों की दुर्घटना मृत्यु एवं विकलांगता कवर राशि बढ़ी!50 लाख रुपए से बढ़ाकर 90 लाख रुपए हुई : अमित खत्री

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रबंध निदेशक अमित खत्री।

नारनौल/हरियाणा 22 नवंबर।दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों को बैंक में खाता खोलने के तहत मिलने वाले लाभों में वृद्धि की गई है। बिजली निगम के प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने बताया कि एचडीएफसी बैंक ने नियमित (रेगुलर) कार्य कर रहे बिजली निगम के कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों को बढ़ा दिया है। स्थाई कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु कवर राशि मौजूदा 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 90 लाख रुपए की गई है। स्थायी या आंशिक विकलांगता कवर मौजूदा 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 90 लाख रुपए की गई है। प्राकृतिक मृत्यु कवर 4 लाख रुपए है।
इसी प्रकार अनुबंध आधार (कॉन्ट्रैक्ट बेस) पर कार्यरत बिजली निगम के कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु कवर राशि 15 लाख रुपए है और प्राकृतिक मृत्यु पर एक लाख रुपए है।
बिजली निगम मुख्यालय के वित्त सलाहकार नरेश मेहता ने बताया कि एचडीएफसी बैंक द्वारा बिजली निगम के कर्मचारियों को वेतन खाते खुलवाने के अनुरोध के साथ विभिन्न लाभ व सुविधाएं प्रदान करने की सूची एचडीएफसी और डीएचबीवीएन के बीच हस्ताक्षरित एमओयू के तहत भेजी गई थी। अब एचडीएफसी बैंक ने नियमित कर्मचारियों के लिए लाभ बढ़ा दिए हैं। इस प्रकार एचडीएफसी बैंक द्वारा एमओयू की धारा संख्या 15 के अनुसार लाभों में वृद्धि की गई है। सभी मौजूदा नियम और शर्तें (बीमा दावों के निपटान के लिए) मौजूदा एमओयू के अनुसार लागू रहेंगी, जिस पर 20.03.2019 को हस्ताक्षर किए गए। वर्तमान एमओयू की अवधि मार्च, 2024 तक या नवीनीकरण के समय तक है। इस संबंध में बिजली निगम के मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी फिटनेस का राज: डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लाओ पीडीआर में 11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस में भाग लेंगे।

rktvnews

भोजपुर: सुबह 9.30 से पहले नही चलेंगे विद्यालय,डीएम ने किए आदेश जारी।

rktvnews

मकई के रेशों का काढ़ा पीने से होता है अप्रत्याशित लाभ : डॉ पी पुष्कर

rktvnews

गोपालगंज डीएम ने मतदान हेतु मतदाताओं से “भोजपुरी भाषा”में अपने संदेश के माध्यम से की अपील।

rktvnews

Leave a Comment