RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री चौहान ने कविवर रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य-तिथि पर नमन किया।

भोपाल/मध्यप्रदेश 07 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्र गान जन-गण-मन के रचयिता, नोबल पुरस्कार से सम्मानित कविवर रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
कविवर रबीन्द्रनाथ टैगौर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वे कवि, साहित्यकार, दार्शनिक, नाटककार, संगीतकार और चित्रकार थे। श्री टैगोर बंगला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी स्फूर्ति लाने वाले युगदृष्टा थे। विश्व विख्यात महाकाव्य गीतांजलि की रचना के लिए उन्हें 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री रबीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 7 अगस्त 1941 को कोलकाता में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री चौहान ने कविवर टैगोर का स्मरण करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि “अद्वितीय मेधा तथा विद्वत्ता से भारतीय चिंतन को उदात्त रूप में प्रदर्शित कर आपने समाज को नई दिशा दी। आपके विचारों का उज्ज्वल प्रकाश सदैव मानवता के कल्याण की राह दिखाता रहेगा।”

Related posts

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड का दूसरा प्रखंड सम्मेलन कोल्हरामपुर में आयोजित किया गया।

rktvnews

सारण:छठ महापर्व को शांतिपूर्ण मनाने एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

बक्सर:नाथ बाबा घाट पर स्वच्छता एवं श्रमदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : कुंडेश्वर मे शतचंडी महायज्ञ के मद्देनजर निकली जलयात्रा।

rktvnews

महाकुंभ की यात्रा: प्रयागराज से भोपाल होते हुई इंग्लैंड तक पहुंची आस्था की लहर।

rktvnews

जगजीवन कॉलेज आरा में तीन दिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला आयोजित!संस्कृत भाषा ज्ञान विज्ञान तथा सभी विधाओं का प्राचीन ग्रंथ:प्राचार्य प्रो आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment