RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्यशाला

भोजपुर:वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे पर महिला कॉलेज में कार्यशाला।

उच्च रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने में प्राणायाम उपयोगी : प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई। शनिवार को महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग द्वारा वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के अवसर पर एक योग वर्कशॉप का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो मीना कुमारी थी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई । प्राचार्य प्रोफेसर मीना कुमारी ने अपने भाषण में रक्त को सामान्य बनाए रखने में प्राणायाम और अन्य योग क्रियाओं का महत्व बताया। बदलते जीवन शैली, खान पान से शारीरिक श्रम कम हुआ, कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढा,शरीर में फैट बढ़ा,अत्यधिक कार्यभार से टेंशन बढ़ा,अंततः सुसाइडल नेचर बढ़ा। जीवन को सामान्य बनाने के लिए सबसे सरल और अपने बस में है योग और प्राणायाम। नियमित आधा घंटा भी करके लाइफ साइकिल को बढ़ाया जा सकता है।
विभागाध्यक्ष डॉक्टर सादिया हबीब ने अपने संबोधन में उच्च रक्तचाप के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया ।गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष स्नेहा शर्मा ने उच्च रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने में लो फैट लो कार्ब और लो सोडियम डाइट किस तरह सहायक है छात्राओं को बताया। यूजी सेमेस्टर 2 की छात्रा कुमारी खुशी और कुमारी नीतू ने उन योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया जो कि उच्च रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने में सहायक होती हैं। सभी छात्राओं को उन योग क्रियाओं का सामूहिक रूप से अभ्यास भी कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कंचन कुमारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सादिया हबीब ने किया ।इस अवसर पर डॉक्टर खुशबू कुमारी, अंजू कुमारी ,डॉक्टर अमरेश कुमार ,डॉक्टर रजनी ,डॉक्टर शिव स्वरूप राम, डॉक्टर नेहा वर्मा आदि उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

पुणे का कमांड अस्पताल सफल पीजोइलेक्ट्रिक बोन कंडक्शन हियरिंग इम्प्लांट करने वाला देश का पहला सरकारी अस्पताल बना।

rktvnews

वांचित न्याय सम्मेलन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार से डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न देने की उठी मांग।

rktvnews

परमात्मा को अनन्य बनाना ही भागवत है- आचार्य अरविन्द जी महाराज।

rktvnews

दरभंगा:जहाँ कभी चुप्पी थी,वहाँ अब संवाद है–दरभंगा के गाँवों में मेला जैसा दृश्य।

rktvnews

भोजपुर:बिजली चोरी और मारपीट के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment