RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर वरीय अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम बिहार के यात्रियों को आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए जायेगी बालासोर।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,03 जून। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर ओडिसा के बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में बिहार के यात्रियों को आवश्यक मदद पहुंचाने हेतु बिहार के अधिकारियों की एक टीम भेजी जा रही है जो ओडिसा सरकार,रेलवे और बालासोर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेगी।चार सदस्यीय गठित टीम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं श्रम संसाधन विभाग के निदेशक श्याम बिहारी मीणा,मुज्जफरपुर के रेल एसपी डॉ कुमार आशीष,आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं एसडीआरएम के डिप्टी कमांडेंट शहरयार शामिल है। सचिव आपदा प्रबंधन विभाग संजय कुमार अग्रवाल द्वारा इसका अनुश्रवण किया जा रहा है।आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस हादसे से सम्बन्धित आवश्यक सूचना एकत्र करने के लिए हेल्प लाइन नंबर 0612- 2294204/205/ तथा 7070290170 जारी किया गया है।
इस भीषण रेल दुर्घटना में सुरक्षित बचे राज्य के यात्रियों को वापस लाने की कार्रवाई राज्य सरकार द्वारा शुरू कर दी गई है।इस क्रम में प्रथम बैच में 40 यात्रियों को बस के द्वारा बिहार वापिस लाया जा रहा है।जिसमे अररिया के 24 किसनगंज और सीतामणी के 2-2, दरभंगा के 9 और समस्तीपुर के 3 यात्री शामिल है।

Related posts

जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फारूक अली ने किया जनहित फ़ाउंडेशन ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन।

rktvnews

पटना : चैती छठ में व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को किया अर्घ्य अर्पण।

rktvnews

हिंदू जागरण मंच ने तरारी प्रखंड में संयोजक एवं सह संयोजक को किया मनोनित! युवाओं को जोडकर राष्ट्रीयता का भाव जागृत करना लक्ष्य: सोना लाल

rktvnews

शाहपुर के महरजा में भोले शंकर दानी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न।

rktvnews

व्यंग्य:टेढ़ा है, पर लड्डू है!🤪

rktvnews

गोपालगंज:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 मतदाता सूची अद्यतन कार्य में शिथिलता और धीमी कार्य प्रगति पर डीएम ने जताई कड़ी नाराज़गी, एफआईआर के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment