RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

श्री आरा गौशाला मे गोपष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन! सदर एसडीओ और मेयर ने कार्यक्रम का किया उदघाटन।

आरा/भोजपुर 21 नवंबर। आजगोपाष्टमी के शुभ अवसर पर श्री आरा गौशाला सतपहाड़ी गौसगंज द्वारा 128वा गोपाष्टमी महोत्सव बहुत धूम-धाम से मनाया गया।
महोत्सव की शुरुआत श्री गौशाला आरा के अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी लाल ज्योति सहदेव एवं आरा नगर निगम मेयर इंदु देवी ,भाजपा नेता रमण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सम्मेलन मे गायत्री परिवार द्वारा पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ,पूजा एवं हवन किया गया। यज्ञ मे लगभग सैकड़ो लोग शामिल हुए। छोटे-छोटे बच्चो द्वारा राधा-कृष्ण की वेशभूषा की प्रतियोगिता और प्रदर्शन किया गया।बच्चो द्वारा अलग-अलग वेशभूषा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। वेशभूषा प्रतियोगिता मे वरिष्ठ पत्रकार भीम सिंह भवेश,लक्ष्मी खेमानी एवं निर्मल जी द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाया गई। निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम पुरस्कार वैष्णवी पुरिया,द्वितीय पुरस्कार गौरी बेरिया और तृतीय पुरस्कार परा ओजस्वी को दिया गया। प्रतियोगिता मे 18 बच्चो ने भाग लिया था।
मंच पर भजन एवं संगीत का भब्य कार्यक्रम हुआ।भजन का नेतृत्व मंदाकिनी मिश्रा द्वारा किया गया,जिसमे सभी श्रोताओं और भक्तो को झुमने पर मजबूर कर दिया ।
गोपाष्टमी महोत्सव के अवसर पर गौशाला की लगभग 125 गायो की विधिवत पूजा एवं आरती की गई।
महोत्सव का आकर्षक तुला दान रहा जिसमे अपने वजन के हिसाब से लगभग 75 ब्यक्तियो ने गायो के लिए चारा दान किया।
महोत्सव मे महिलाओं के लिए आँवला नवमी की विशेष पूजा एवं बच्चो के खेलने के लिए गेम की ब्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद ग्रहण से हुआ।
महोत्सव के उदघाटन के अवसर पर श्री आरा गौशाला के अध्यक्ष सदर अनुमंडल पदाधिकारी लाल ज्योति सहदेव ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है। गौ सेवा मानव धर्म का कर्तव्य है। आरा गौशाला की भूमि की रक्षा की जाएगी। सभी लोग को गौशाला के लिए सहयोग करना चाहिए। वही मेयर इंदु देवी ने कहा कि आरा गौशाला द्वारा आयोजित कार्यक्रम भब्य है। इसमे नगर के लोगो का योगदान सराहनीय रहा।गौशाला महोत्सव की सफलता पर श्री आरा गौशाला के सचिव आलोक बेड़िया ने कहा कि गौशाला का गौरवशाली इतिहास रहा है। 1896 मे स्थापित गौशाला मे गोपाष्टमी प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।लेकिन इस वर्ष भब्य महोत्सव किया गया जिसमे आरा सहित जिले भर के हजारो लोग शामिल होकर कार्यक्रम को भब्य बनाए।
कार्यक्रम का संचालन आदित्य विजय जैन,पंकज प्रभाकर एवं धन्यवाद ज्ञापन शंभु चौरसिया ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे उपाध्यक्ष मातादीन अग्रवाल, संयुक्त सचिव सचिन जालान,कोषाध्यक्ष संजय जालान,सह कोषाध्यक्ष हर्षित विजय जैन,कार्यक्रम संयोजक अंकित सरावगी, सहसंयोजक मुकेश पोदार,,कृष्ण पोद्दार, तुलादान व्यवस्थापक मनोज खेमानी,विष्णुपरशुराम पुड़िया, उमेश बेड़िया, संजय कुमार सिंह,आलोक अंजन,विभु जैन,लोकेश कुमार हल्दिया, रंजन बेड़िया, अजय जालान,संजय कनौरिया,बादल जालान,यश बेड़िया, मोहित जालान आदि कार्यकर्ता थे।

Related posts

नवादा डीएम ने की राजनीतिल दल के सदस्यों के साथ बैठक।

rktvnews

महाराजा कॉलेज के प्राचार्य से 20 सूत्री मांगों को लेकर मिला आइसा का प्रतिनिधि मंडल।

rktvnews

राजस्थान:प्लास्टिक मुक्त गांव की दिशा में राज्य सरकार की अनूठी पहल: बारां जिले में बर्तन बैंक योजना का शुभारंभ।

rktvnews

खाना खाने के बाद ये 5 काम करने से पाचन तंत्र पर हो सकता है बुरा असर – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

राष्ट्रपति ने ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया।

rktvnews

निगम के ठेकेदारों द्वारा की जा रही अवैध वसूली सहित अन्य मामलों को ले एकजुट हुए फुटपाथी मछली व्यवसाई,संगठन का किया गठन।

rktvnews

Leave a Comment