RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ!3 से 31 अक्टूबर तक जनपद में चलाया जाएगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान।

बागपत/उत्तर प्रदेश 3 अक्टूबर।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम में आज जनपद बागपत में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय द्वारा किया गया उन्होंने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह अभियान सभी विभागों से जुड़ा है इस अभियान में सभी की भागीदारी होना आवश्यक है नगर पालिका नगर पंचायत ग्राम पंचायत इस अभियान में पर चढ़कर हिस्सा लें ,सभी लोगों को एकजुट होकर संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए मिलकर जन जागरूकता करनी होगी।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023तक चलाया जाएगा इसके अंतर्गत 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसकी जिलाधिकारी द्वारा बहुत ही गहनता से निगरानी की जा रही है और समय-समय पर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की जा रही है जिसमें आशा कार्यकत्री हर घर का भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव तथा इसके लक्षणों एवं उपचार सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी साथ ही डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया दिमागी बुखार ,क्षय रोग के लक्षणयुक्त रोगियों को खोज कर जांच एवं उपचार हेतु सूची बनाएंगी।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा संचारी रोगों पर नियंत्रण रखने के लिए” 7 का वार संचारी रोगों की होगी हार “नारा दिया गया है जिसके अंतर्गत मस्तिष्क ज्वर का टीका बच्चों के जरूर लगाए ,घरों के आसपास साफ सफाई रखें, मच्छर से बचने के लिए पूरी बाॅह के कपड़े पहने, स्वच्छ पेयजल पिए, आसपास जल का भराव होने न दे, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें और व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें ये सात बातें ऐसी हैं अगर हम इनका ध्यान रखेंगे तो हम संचारी रोगों से अपना बचाव कर सकेंगे ।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक बागपत विभास राजपूत, जिला मलेरिया अधिकारी सावित्री, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागपत राजेश राणा सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:योग संयमित उपभोग, संतुलित जीवनशैली और जैव विविधता के प्रति सम्मान : बबली राजपूत

rktvnews

चांदी की पालकी में शाही लवाजमे के साथ निकली तीज माता की सवारी !लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से मोहा सबका मन, देशी-विदेशी पर्यटकों में दिखा उत्साह।

rktvnews

उत्तराखंड: प्रवासी उत्तराखण्डी समाज द्वारा आयोजित जनसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

रामगढ़:दिव्यांगजनों के लिए हुआ पर्पल फेयर का आयोजन।

rktvnews

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को वाहन रखने की मिली अनुमति

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

Leave a Comment