RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गिरीडीह:अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)24 जून।अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, गिरिडीह द्वारा गिरिडीह स्टेडियम, गिरिडीह में अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता तथा इंडोर स्टेडियम, गिरिडीह में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी, गिरिडीह ने गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया तथा खिलाड़ियों को ओलंपिक मूल्यों, खेल भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की कुल 08 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेंगाबाद टीम एवं आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र,गिरिडीह के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा, जिसके उपरांत विजेता का निर्णय शॉट आउट (पेनाल्टी) के माध्यम से किया गया। रोमांचक मुकाबले में बेंगाबाद टीम ने 1-0 से विजय प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया।
वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग के अंडर-11 में ट्विंकल कुमारी विजेता एवं स्नेहा प्रिया उपविजेता रहीं। अंडर-13 में काश्वी कृष्णा विजेता तथा श्रेया कुमारी उपविजेता रहीं। अंडर-15 वर्ग में काश्वी कृष्णा ने विजेता एवं राशि कुमारी ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग के अंडर-11 में जिष्णु शयन विजेता एवं ध्रुव वर्मा उपविजेता रहे। अंडर-13 में लकी केसरी विजेता तथा सक्षम लेहरी उपविजेता रहे। अंडर-15 वर्ग में रियार्थ गुप्ता विजेता एवं शिवम विनायक उपविजेता रहे।
कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल प्रशिक्षकों, खेलकर्मियों एवं जिला खेल कार्यालय के कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’ का आयोजन।

rktvnews

पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर लगा 5 करोड़ 49 लाख का जुर्माना।

rktvnews

दुमका:15वीं इंडोर स्पोर्ट्स 2025 का समापन समारोह सम्पन्न।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन हमेशा उनकी सम्मान और मान्यता के रहेंगे हकदार:पुलिस अधीक्षक

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा बैठक संपन्न, जिलाधिकारी ने बैंकों को कार्यप्रणाली में सुधार हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने सेफर इंटरनेट डे पर आयोजित कार्यशाला का किया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment