
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अक्टूबर।आज आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया ने जिला अतिथि गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन अवधि में Observer के ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वे अपने कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न कर सकें।
उन्होंने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सर्किट हाउस की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसके तहत दीवारों की पुताई, विद्युत एवं जल व्यवस्था, फर्नीचर और अन्य आवश्यक संसाधनों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने प्रेक्षक कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि Observer हेतु सभी आवश्यक सामग्री की तैयारी ससमय पूरी करें।
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, प्रोटोकॉल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी प्रेक्षक कोषांग एवं कोषांग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
