RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:चुनावी व्यवस्थाओं को पारदर्शी व सरल बनाने की दिशा में एक और कदम।

जिलास्तर पर समाहरणालय परिसर में एकल खिड़की प्रणाली प्रारंभ।

उम्मीदवारों को अनुमतियाँ अब एक ही स्थान पर।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)15 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत सभी उम्मीदवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों को चुनाव प्रचार-प्रसार में विभिन्न अनुमतियों की प्राप्ति में सुविधा हेतु विभिन्न स्तरों पर एकल खिड़की कोषांग की व्यवस्था की गयी है। इसी क्रम में आज दिनांक-15.10.2025 को जिलास्तरीय एकल खिड़की की व्यवस्था जो लाहिया स्वच्छ बिहार अभियान कार्यालय में संचालित है, का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा किया गया।
एकल खिड़की व्यवस्था (कोषांग) में सभी राजनैतिक उम्मीदवारों को उनके चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए वाहन/रैली/चुनाव कार्यालय/हेलीकॉप्टर आदि की अनुमति उक्त कोषांग के माध्यम से विभिन्न स्तरों पर दी जायेगी।
इस मौके पर सुमित कुमार, उप विकास आयुक्त, राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी,अरूण प्रकाश, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, सौरभ आलोक, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, नगमा तबस्सुम, वरीय उप समाहर्ता, राकेश कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:का. विशेश्वर प्रसाद यादव की श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

होली पर विशेष- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दरभंगा:एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

शिक्षा विभाग और विधायक निधि के संयुक्त फंड से बनेगा उर्दू प्राथमिक विद्यालय,बड़ौरा आज हुआ शिलान्यास!विद्यालय के छात्र छात्राओं ने किया शिलान्यास।

rktvnews

उत्तराखंड: महाकुंभ से एसडीआरएफ की वापसी पर मुख्यमंत्री आवास में “महाकुंभ प्रयागराज 2025 अभिनन्दन” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:संपूर्ण क्रांति आज की आवश्यकता:आचार्य धर्मेंद्र

rktvnews

Leave a Comment