RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नन्हे हाथों ने किया पारिवारिक परंपराओं का निर्वहन।

मकर संक्रांति पर निर्धनों के बीच चूड़ा,गुड़ और तिलकुट आदि का दान करते नौनिहाल।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जनवरी। देश भर में मनाए जाने वाले मकर संक्रांति पर्व पर स्नानादि कर दान पुण्य करने की परंपरा का जीवंत उदाहरण स्थानीय महादेवा रोड में निवास करने वाले सिन्हा परिवार के नन्हे हाथों के बीच देखा गया जिन्होंने गरीबों को मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर चूड़ा, गुड़,तिलकुट आदि का दान किया ताकि वो भी इस धार्मिक सामाजिक खुशी से मरहूम न रहें।
इस संबंध में सिन्हा परिवार के ज्योति प्रकाश सिन्हा ने बताया की इस पर्व पर हमारे परिवार की सदियों से चली आ रही पुरोहितों और निर्धनों को दान पुण्य करने की परंपरा को जीवंत रखने के लिए हम सभी परिवार के सदस्य अपने पूर्वजों के दिशा निर्देश के अनुसार स्नानादि एवं पूजा पाठ कर पुरोहितों को दान पुण्य करने के साथ ही शहर मे भ्रमण कर निर्धनों के बीच चूड़ा, गुड़ तिलकुट आदि का वितरण कर उन्हें भी इस सामाजिक और धार्मिक उत्सव में सहभागी बनाते है और खुशियां साझा करते हैं।
उन्होंने बताया की सदियों से चली आ रही हमारी इस पारिवारिक परंपराओं का निर्वहन हमारी आने वाली पीढ़ियां भी कर सकें इसलिए निर्धनों के बीच उनके नन्हे हाथों से दान को करवाते है और उन निर्धनों द्वारा दिए गए आशीर्वादो से बच्चों सहित हम अपने आपको फलीभूत करते है।

Related posts

जालोर जिले के प्रभारी मंत्री ने ली बचाव एवं राहत कार्यों के संबंध में अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:मृतक के परिजनों से मिले विधायक

rktvnews

बिना विश्राम वापस लौटे संजय सिंह

rktvnews

15 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

रायपुर : सूचना का अधिकार में ई फाइलिंग सुविधा पर हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला।

rktvnews

सहायक नगर नियोजक प्रतियोगी परीक्षा-2022 अजमेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा परीक्षा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment