RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:पी एम ई जी पी एवं पी एम एफ एम ई योजना के लाभुकों को उपविकास आयुक्त ने सौंपा ऋण स्वीकृति पत्र।

विभागीय पदाधिकारियों एवं सभी बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का दिया स्पष्ट निदेश।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)06 मार्च।प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री फॉर्मेलाइजेसन ऑफ माइक्रो फ़ूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज (PMFME) योजना के तहत जिला के विभिन्न बैंकों द्वारा वर्त्तमान वित्तीय वर्ष (2024-25) में लाभुकों को ऋण की स्वीकृति दी जा रही।
बुधवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल ने पीएमईजीपी के 14 लाभुकों को 96.77 लाख रूपये तथा पीएमएफएमई के 32 लाभुकों को 262.15 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र वितरित किया। उन्होंने लाभुकों से उनके उद्यम के बारे में जानकारी ली तथा भविष्य के लिये शुभकामनाएं दीं।
लाभुकों द्वारा आटा/मसाला मिल, तेल मिल, बेकरी, फर्नीचर हाउस, सौस निर्माण, स्टील वर्क्स, बेसन मिल आदि जैसे उद्यमों की स्थापना हेतु इस योजना के तहत ऋण लिया गया है। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला अग्रणी प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा लाभुकगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:4 श्रम कोड कानून को रद्द करने की मांग को लेकर भाकपा-माले का आरा में विरोध मार्च।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:दौलतपुर पंचायत में सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं समस्या, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:भोजपुर जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न।

rktvnews

गाँवों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा लागू करने में बाधाएँ।

rktvnews

नये शैक्षणिक सत्र का प्रथम दिन- विशिष्ट शासन सचिव एवं आयुक्त मिड डे मील ने किया लुनियावास में स्कूल का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment