RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: निर्वाचक सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत जिले के छठ घाटों पर जागरूकता रथ के माध्यम से किया जा रहा जागरूक।

छठ घाटों पर हेतु ध्वनि प्रसारण से मतदाताओं को जागरूक किए जा रहे मतदाता जागरूकता रथ की तस्वीर

आरा/भोजपुर 19 नवंबर।निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम -2024 के क्रम में स्वीप गतिविधि अंतर्गत निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण /विलोपन /संशोधन आदि हेतू लगातार “मतदाता जागरूकता रथ” एवं अन्य गतिविधि के माध्यम से प्रचार -प्रसार किया जा रहा है!इसी क्रम में छठ पर्व के अवसर पर भोजपुर जिला में छठ घाट के आस- पास आम नागरिकों के बीच “मतदाता जागरूकता रथ के”माध्य्म से प्रचार -प्रसार किया जा रहा है!
विदित हो कि निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत दावा /आपत्ति (फॉर्म 6,7एवं 8)प्राप्त करने का अंतिम तिथि 9.12.2023 है!
उक्त तिथि तक निर्वाचक सूची में नाम पंजीकरण हेतू अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिकों द्वारा प्रपत्र 6, नाम विलोपन हेतू प्रपत्र 7, एवं नाम एवं अन्य विवरणी में सुधार/डुप्लीकेट ईपिक /PWD मार्किंग /एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में स्थानतरण हेतू प्रपत्र 8 भरकर अपने बीएलओ को दे सकते हैं या भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट
http://voters.eci.gov.in/ एवं वोटर हेल्पलाइन एप्प (VHA) पर ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं!
17+आयु वर्ग के भावी मतदाता भी निर्वाचक सूची में अपना नाम पंजीकरण हेतू अग्रिम रूप से फॉर्म 6 में आवेदन कर सकते हैँ।
दिनांक 25.11.2023 (शनिवार ), 26.11.2023(रविवार ),2.12.2023(शनिवार )एवं 3.12.2023 (रविवार )को सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा स्पेशल कैंप का आयोजन किया जाएगा!स्पेशल कैंप के अवसर पर भी अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिक अपना आवेदन अपने बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।

Related posts

कर्म करने से दुर्भाग्य भी भाग्य में बदल जाता है : जीयर स्वामी

rktvnews

बरसात की फुहारों के बीच संपन्न हुआ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ।

rktvnews

भारत ने जिनेवा में चल रहे 77वें विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन के दौरान नॉर्वे, यूनिसेफ, यूएनएफपीए और पीएमएनसीएच के सहयोग से महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य पर एक अन्‍य कार्यक्रम की मेजबानी की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली।

rktvnews

भोजपुर जिले के बहियारा में धूमधाम से मना पूर्व सांसद आरके सिन्हा का जन्म दिन।

rktvnews

हरियाणा:CET की डेट एक्सटेंशन का दिखावा,महज 48 घण्टे बढे,कौन जिम्मेदार है इस टॉर्चर के लिए?

rktvnews

Leave a Comment