RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

गढवा:राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस) के युग में मीडिया विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

गढवा/झारखंड 16 नवंबर।समाहरणालय स्थित सभागार में आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस) के युग में मीडिया विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपायुक्त समेत सेमिनार में उपस्थित उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय एवं सभी पत्रकारों द्वारा मीडिया के जनक कहे जाने वाले श्री नारदमुनि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन व्यक्त किया गया। सेमिनार में उपस्थित पदाधिकारियों एवं पत्रकारों द्वारा कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस) के युग में मीडिया विषय पर अपने-अपने विचार को प्रकट किया गया। सेमिनार में जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय द्वारा सभी का स्वागत एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
सेमिनार में उपायुक्त द्वारा संबोधित करते हुए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दिया गया। सेमिनार में उपायुक्त ने कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस) विषय पर चर्चा करते हुए कई प्रमुख बातें कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर कृत्रिम मेधा (आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस) का दौर है। हमे समय अनुसार अपने आप को परिवर्तित करने की आवश्यकता है। हम आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस की सहायता से बहुत कम समय में किसी भी कार्य को कर सकते है। आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस से आज कोई भी अछूता नही है, छोटे बच्चे भी मोबाइल एवं कम्प्यूटर फ्रेंडली हो गए है, जो आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस का इस्तेमाल और भी अच्छे से कर रहे है। मीडिया के क्षेत्र में भी आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस का महत्व बढ़ा है। इसकी सहायता से समाचार संकलन कर उसे आसानी से तैयार कर हम तक पहुंचाया जा रहा है। लेकिन हमें अपने दायित्वों का निर्वहन भी ईमानदारी पूर्वक करने की आवश्यकता है, हमे पुरी तरह से आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस पर हीं निर्भर नही होना चाहिए। अपनी दक्षता को बढ़ाने की आवश्यकता है एवं खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता है। उन्होंने मीडिया के कार्य की सराहना करते हुए इसी प्रकार आगे भी पुरी निष्ठा से चौथे स्तंभ के रूप में समाज का दर्पण स्वरूप कार्य करने की कामना की। जिससे सर्वांगीण विकास एवं आमजनों की हर छोटी बड़ी समस्याओं को भी दूर किया जा सके।
सेमिनार में उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस विषय पर अपना विचार रखा गया। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से हमे काफी फायदा हुआ है एवं इसके कुछ नुकसान भी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बड़े और जटिल डेटा को गणना और विश्लेषण कर सकता है, जिससे नए और प्रभावी समाधान निकल सकते हैं। कुछ कार्यों में AI मनुष्यों की तुलना में अधिक स्वतंत्रता से काम कर सकता है, जिससे मानव श्रम को आराम मिलता है। आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस के कुछ नुकसान भी हैं, कुछ क्षेत्रों में AI के आने से कुछ पेशेवर जीवनों को अस्थायी रूप से प्रभावित हुए है। AI डेटा का विश्लेषण करता है, जिससे गोपनीयता के सवाल उठ सकते हैं, खासकर यदि यह गलत हाथों में पहुंचे। AI सिर्फ उपलब्ध डेटा के आधार पर काम करता है, जिससे इसमें पूर्वानुमान और विचारात्मक अंशों की कमी हो सकती है। इस प्रकार हमे सिर्फ और सिर्फ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर निर्भर नही रहना चाहिए। सेमिनार में अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह द्वारा संबोधित करते हुए सभी को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सर्वांगीण विकास में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। कई बार इनकी सहायता से लोगों की समस्याएं हम तक पहुंचती है एवं उन समस्याओं का हम निराकरण करते हैं। इसलिए आप सभी बधाई के पात्र हैं आपके द्वारा उत्तरदायित्वपूर्ण अपने कार्यों का निर्वहन किया जा रहा है, जो समाज के सर्वांगीण विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
प्रेस क्लब गढ़वा के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय एवं संवाददाता शीतल विश्वकर्मा ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर नेशनल प्रेस डे के अवसर पर अपने-अपने विचार साझा किए, जिसमें उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मीडिया क्षेत्र में आना एक अच्छी पहल है, जिससे कार्यों को करना अति सरल हो जाता है। यह एक प्रकार से कंप्यूटर कृत मानव की छवि प्रस्तुत करता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तहत मीडिया एंकर में मानवीय बुद्धिमता की कला मानव जाति की तरह ही सोचने समझने एवं सुनने की क्षमता निहित की गई है। कुछ नकारात्मक प्रभाव भी पड़ने की आशंका जताई एवं कहा कि इससे मानवीय श्रमदान में कमी आएगी। सेमिनार में उपरोक्त के अतिरिक्त सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार केसरी, सुनील कुमार, सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार एवं जन सम्पर्क कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सर्वाेच्च प्राथमिकता, हाईटेक सिस्टम का अधिकाधिक उपयोग कर दुरुस्त करेंगे ट्रैफिक व्यवस्था।

rktvnews

रायपुर : पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है बस्तर संभाग।

rktvnews

जयपुर:केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुआ मतगणना दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

मुख्यमंत्री से पदोन्नत आईपीएस अधिकारियों ने की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर: जयराम राय बने राजद बड़हरा प्रखंड अध्यक्ष।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:भारत को आजादी दिलाने में नेताजी का अहम योगदान : प्रभारी जिला पदाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment