RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मुंबई में आवासन आयुक्त को ’एग्जमप्लरी लीडर ऑफ द ईयरश् और मंडल को ’एक्सीलेंस इन पीएसयू’ अवार्ड से किया गया सम्मानित, राजस्थान आवासन मंडल को मिले पुरस्कारों और सम्मानों का आंकड़ा पहुंचा 31 पर

जयपुर/राजस्थान 14 जुलाई। राजस्थान आवासन मंडल को मिले पुरस्कार और सम्मानों की फेहरिस्त में लगातार इजाफा होता जा रहा है। गुरुवार को मुंबई के ताज होटल में आवासन मंडल को ’एक्सीलेंस इन पीएसयू’ और आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को ’एग्जमप्लरी लीडर ऑफ द ईयर’ अवार्ड के साथ सूची में एक सम्मान और जुड़ गया।
मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुए भव्य समारोह में मंडल सचिव अल्पा चौधरी, निदेशक (लॉ) लेखराज जाग्रट, अनुज माथुर और बीएल स्वामी ने आवासन आयुक्त की ओर से दोनों राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त किए। दोनों पुरस्कार वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस की ओर से दिए गए हैं।

पुरस्कार, सम्मान और शाबाशी शब्द बेजान चीजों में भी डाल सकते हैं जान

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने कहा कि पुरस्कार, सम्मान और शाबाशी बेजान चीजों में भी जान डालने की ताकत रखते हैं। 4 साल पूर्व आवासन मंडल बेजान हो चला था लेकिन मुख्यमंत्री और नगरीय विकास मंत्री के उत्साहवर्धन के चलते हमें हिम्मत मिली। मंडल के कार्मिकों और अधिकारियों को बेहतर काम करने पर शाबाशी मिलने लगी और उनमें भी जोश का संचार होने लगा। मंडल की झोली में निरंतर पुरस्कारों का डलना मंडल के कार्मिकों की आमजन के प्रतिबद्धता व मेहनत को दर्शाता है।

टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद न जाकर भेजते हैं अधिकारियों को

मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा ने टीम भावना में बढ़ोतरी और अधिकारियों के प्रोत्साहन के चलते स्वयं ना जाकर पुरस्कार ग्रहण करने के लिए अधिकारियों को मुंबई भेजा। इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए आयुक्त मंडल के अन्य अधिकारियों को भेज कर उनका उत्साहवर्धन करते रहे हैं।

पुरस्कारों और सम्मानों का आंकड़ा पहुंचा 30 के पार।

गौरतलब है कि आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा की अगुवाई में पिछले चार वर्षों में मण्डल को कुल 31 अवार्ड मिल चुके हैं। इनमें मकान विक्रय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, स्कॉच अवार्ड-2021, अवार्ड ऑफ एक्सीलेन्सी, नेशनल रियल एस्टेट डवलपमेंट काउंसिल द्वारा सम्मान, नेशनल हाउसिंग अवार्ड, आई.बी.सी और ’स्टार ऑफ गवर्नेस -गोल्ड अवार्ड’ और नरेडको द्वारा दिए ’रियल एस्टेट कॉन्क्लेव’, ’ओएमजी-बुक ऑफ रिकार्डस’ जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड शामिल हैं।

Related posts

कात्यायनी नवदुर्गा या देवी पार्वती (शक्ति) के नौ रूपों में छठवीं स्वरूप हैं।

rktvnews

गया:जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक सम्पन्न।

rktvnews

राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष ने बस्सी में सत्यव्रत रावत चूण्डा पैनोरमा के लिए भूमि का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:एन.सी.डी. क्लिनिक में “ग्लोबल आयोडीन अल्पता विकार बचाव दिवस” के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:भारत रत्न लता मंगेशकर ने अपने स्वरों से भारतीय संगीत को दी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:मतदान केंद्रों पर राजनैतिक दल से किसी प्रकार की न ली जाए सहायता: डीएम,भोजपुर

rktvnews

Leave a Comment