RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

रामगढ़:राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)26 फ़रवरी।राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को सिविल सर्जन, रामगढ़ डॉ० महालक्ष्मी प्रसाद एवं जिला नोडल पदाधिकारी एनपीपीसीएफ के नेतृत्व में उत्कमित उच्च विद्यालय, दोहाकातु, रामगढ़ में एक दिवसीय जॉच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के पानी के सैंपल में भी फ्लोराईड की जॉच की गयी।
कुल मिलाकर 155 बच्चे की जॉच डॉ पल्लवी कौशल, जिला कंसलटेंट एवं सीएचओ एनिमा किस्पोट्टा के द्वारा की गई। कुल 25 बच्चों में जॉच उपरान्त लक्ष्ण पाए जाने पर उनके पेशाब का सैंपल लेकर लैब टेक्नीशियन जीतेन्द्र कुमार के द्वारा जॉच उपरान्त 10 बच्चों में इस बिमारी कि पुष्टि हुई।
शिविर में जॉच के साथ-साथ फ्लोरोसिस बीमारी से संबंधित जानकारी भी बच्चों व स्कुल के स्टाफ को दी गई। डॉ पल्लवी कौशल के द्वारा बताया गया कि फ्लोरोसिस बीमारी पीने के पानी में अधिक मात्रा में पाये जाने वाले फ्लोराइड तत्व के कारण होती हैं व साथ ही साथ सेंधा नमक, काला नमक, लाल चाय के सेवन से भी फ्लोरोसिस की बीमारी की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि सभी को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जीयां, खटटे फल जैसें – संतरा, निबू, आवला एवं दूध से बने पदार्थ खाने की सलाह दी, जिससे की शरीर में फ्लोराइड इक्टठा नही होता हैं। यह भी बताया कि सदर अस्पताल, रामगढ़ में निःशुल्क कोई भी अपने पीने के पानी एवं पेशाब में फ्लोरोसिस बीमारी की जाँच करवा सकता हैं। इस शिविर को सफल बनाने हेतु उस क्षेत्र की सी०एच०ओ०, ड्रेसर, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

Related posts

भोजपुर: मुख्यमंत्री की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें : प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रामचरित्र प्रसाद

rktvnews

भोजपुर: माले की वार्ड शाखा कमिटी की बैठक आयोजित,महाजुटान रैली को ले बनाई रणनीति।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश।

rktvnews

आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने नैनीताल के तल्लीताल बस अड्डे का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर:राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने हेतु डीएम ने कलाकारों को सारण(छपरा)के लिए किया रवाना।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: डीएम ने लिपिक को किया निलंबित साथ ही कार्यपालक सहायक को किया सेवा मुक्त।

rktvnews

Leave a Comment