RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

मतदाताओं से पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए जुड़कर मैपिंग का करें कार्य।

लोगों को जागरूक कर विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग में सहयोग का करें आवाहन : के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)25 दिसंबर।मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विगत गहन पुनरीक्षण के दौरान तैयार मतदाता सूची के आधार पर मैपिंग कार्य में आम लोगों का सहयोग लेने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं। बीएलओ और निर्वाचन कर्मी अन –मैप्ड मतदाताओं के घर जाकर उनकी विगत गहन पुनरीक्षण के मतदाता सूची से मैपिंग में सहयोग करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम में कम पैतृक मैपिंग वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण के क्रम में बीएलओ एवं निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
के. रवि कुमार ने पूर्वी सिंहभूम जिला के दौरे के क्रम में उन मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया, जहाँ पैतृक मैपिंग कम दर्ज की गई है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के जरिए सीधे मतदाताओं से जुड़ें एवं मैपिंग के कार्य को गति दें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण के लिए अधिक से अधिक मैपिंग करने से मतदाताओं को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान आसानी होगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की सुगमता के लिए सटीक मैपिंग एक मात्र विकल्प है। हम सभी को कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और उनकी पहचान पूरी तरह सत्यापित हो इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करना चाहिए ।
इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं निर्वाचन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भव्य जलभरी के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:रोटरी क्लब आरा के स्वैच्छिक रक्तदान 50 लोगों ने किया रक्तदान।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने लोकमान्य तिलक की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह ने अध्यक्ष पद पर अपनी जीत के लिए अधिवक्ताओं से की अपील।

rktvnews

बिहार:प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत 3 लाख परिवारों को प्रथम किश्त के रूप में 1200 करोड़ रूपये की सहायता राशि का मुख्यमंत्री ने माऊस क्लिक कर किया एकमुश्त हस्तांतरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment