RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रोहतास:आई०सी०डी०एस० विभाग की समीक्षात्मक बैठक

रोहतास/ बिहार 5 अक्टूबर।आज आई०सी०डी०एस० विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिला पदाधिकारी महोदय के कार्यालय कक्ष में की गई। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला मे कुल 3388 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है। जिसमे 1245 केन्द्रो की अपना भवन है तथा 200 भवन अन्य सरकारी भवनों मे संचालित है। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 67 आगनबाड़ी केन्द्रों को विद्यालय में स्थानांतरित किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि BEO एवं CDPO द्वारा संयुक्त जाँच की जायेगी की कौन से विद्यालय में कमरा उपलब्ध है। यदि कमरा विद्यालय मे उपलब्ध है तो आंगनबाडी केन्द्रों को विद्यालय में स्थापित किया जायेगा।
जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि कितने भवन अच्छे स्थिति मे है तथा कितने जर्जर स्थिति में है उसका डाटा तैयार करें। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, करगहर द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह 35 आंगनबाड़ी केन्द्रों का जॉच CDPO द्वारा कराते हुए आंगन ऐप मे इन्ट्री की जाती है. जिसकी मॉनिटरिंग District Cordinetor द्वारा की जायेगी।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पोषण ट्रैकर ऐप मे जितने बच्चो की संख्या दर्ज है. उतने ही बच्चो की पोषाहार राशि स्थानांतरित की जायेगी। यदि संख्या बढ़ाकर अंकित की गई तो समतुल्य राशि की कटौती आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय से की जायेगी।
District Cordinetor द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी सेविका / सहायिका हडताल पर है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निदेशित किया गया कि क्रिटिकल आंगनबाडी सेविका / सहायिका की परियोजना वार डाटाबेस तैयार करें। District Cordinetor द्वारा बताया गया कि ग्रोथ मॉनिटरिंग- 90.84 प्रतिशत तथा Home Visit- 89.80 प्रतिशत है, जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त की गई तथा इसको 100 प्रतिशत करने का निदेश दिया गया तथा निदेशित किया गया कि बच्चो को राशि DBT के माध्यम से हस्तानांतरित की जायेगी। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि 100 प्रतिशत आगनबाडी केन्द्र खुले यह DPO ICDS सुचित करेगे।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत जिला मे 60 प्रतिशत आवेदनों का पंजीकरण होने पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा प्रत्येक घर-घर जाकर सर्वे करते हुए योग्य लाभुको का पंजीकरण शत प्रतिशत कराने का निदेश दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मे भी योग्य लाभुकों की प्रविष्टि 15 दिनों में कराने का निदेश दिया गया।
रोहतास जिला में 20 परियोजना केन्द्र है तथा CDPO की संख्या मात्र 9 है। जिस संदर्भ में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निदेशित किया गया कि अतिरिक्त प्रभार बगल वाली परियोजना का ही दिया जाय यदि इसमे कोई विषंगती है तो संशोधन हेतु विभाग से पत्राचार की जाय।

Related posts

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने सागर परिक्रमा यात्रा चरण-V का शुभारंभ किया

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी ने जगदीशपुर अनुमंडल और आरा सदर क्षेत्रों का किया भ्रमण,पंडालों में जा मानकों अनुरूप व्यवस्था की ली जानकारी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य।

rktvnews

रामगढ़:खेलो झारखंड अंतर्गत 13 सितंबर तक चलने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2024-25 का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यसंस्कृति को लेकर बैठक।

rktvnews

प्रसिद्ध दिव्यांग साहित्यकार सुरेश चन्द्र ‘सर्वहारा’ को काम आया आत्मविश्वास।

rktvnews

Leave a Comment