RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया छठ घाटों का निरीक्षण।

बक्सर/बिहार 08 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से बक्सर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा नाथ बाबा घाट से अहिरौली घाट एवं जेल घाट तक विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद बक्सर के द्वारा छठ घाटों पर गंदगी एवं घाट पर जमे हुए गाद को हटाने का कार्य किया जा रहा है। सभी छठ घाटों पर पर्याप्त रौशनी साफ-सफाई एवं बैरिकेटिंग कराने को भी कहा गया। जिस घाट के आस पास कचरा है उसको भी पर्व से पूर्व हटाने हेतु निदेश दिया गया।
जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था, पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से बैरिकेटिंग की व्यवस्था इत्यादि बहुत जल्द पूरी कर ली जायेगी। इसके अतिरिक्त 200 की संख्या में मजिस्ट्रेट एवं 400 की संख्या में पुलिस बल की तैनाती छठ पर्व को लेकर की जायेगी। साथ ही विभिन्न छठ घाटों की निगरानी ड्रोन से भी की जायेगी। बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिससे बाहर से छठ करने आए हुए व्रतियों को कठिनाई न हों। सभी घाटों पर बोर्ड साइनेज भी लगाया जाएगा।
अंचलाधिकारी के माध्यम से छठ घाटों पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। घाटों पर गोताखोर एवं बोट भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहेंगे। बक्सर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत खतरनाक घाट 07 एवं डुमराँव अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत खतरनाक घाट 07 है।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, कार्यपालक अभियंता बाढ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट शिल्पियों की पुणे की विरासत हाट में धूम।

rktvnews

एमडीजे विद्यालय के निदेशक डॉ नन्द कुमार सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

प्राकृतिक यौवन की खूबसूरती है,होली।

rktvnews

ऐपवा का जिला स्तरीय महिला कन्वेंशन संपन्न!

rktvnews

हरियाणा: राज्यपाल ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य के रूप में डॉ. सोनिया त्रिखा को पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

rktvnews

Leave a Comment