RK TV News
खबरें
Breaking News

गया:यूनिसेफ की टीम ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का जायजा लेने किया क्षेत्र भ्रमण।

जिला पदाधिकारी ने जिले में संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

RKTV NEWS/गया(बिहार)24 जुलाई। बुधवार को जिला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन का जायज़ा यूनिसेफ की टीम ने लिया। यूनिसेफ की राष्ट्रीय टीम ने क्षेत्र भ्रमण कर स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों विशेषकर गर्भवती, प्रसूताओं तथा शिशुओं को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं व सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। यूनिसेफ की टीम में यूनिसेफ बिहार के चीफ फिल्ड अफसर मार्गेट गवाडा, प्रोग्राम मैनेजर शिवेंद्र पांडेय, डॉ एसएसएस रेड्डी, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, मोना सिंह, कॉम्यूनिकेशन अफसर पूजा कुमारी आदि शामिल थे। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजाराम प्रसाद, डीपीएम नीलेश कुमार व यूनिसेफ के संजय सिंह सहित अन्य वरीय स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे। यूनिसेफ की टीम ने कल देर संध्या समाहरणालय में जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्व्यन के बारे में विस्तार से अद्यतन जानकारी दी।
जिला पदाधिकारी ने यूनिसेफ के तमाम सदस्यों का स्वागत किया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि गया जिला के महादलित बस्तियों में रहने वाले ग्रामीणों के सर्वांगीण विकास के लिए डॉ आंबेडकर समग्र अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अंतिम पायदान पर के लोगों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को लाभ दिलाने के उद्देश्य से कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति भी योजना के बारे में जानकारी के साथ उसका लाभ ले सके। जिला पदाधिकारी ने खुशी प्रकट करते हुए बताया कि गया जिला में महादलित बस्तियों में रहने वाले लोगों ने राज्य सरकार की योजनाओं को बड़े पैमाने पर लाभ लेने का कार्य किया है। महादलित बस्तियों को और कैसे बेहतर तरीके से विकास करवाया जाए इस पर लगातार राज्य सरकार द्वारा जोर दिया जा रहा है। महादलित बस्तियों में रहने वाले महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट पर बड़े पैमाने पर कार्य किये जा रहे हैं। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर जिले में काफी कार्य किया जा रहे हैं ताकि शतप्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराई जा सके। उन्होंने बताया कि बच्चों का टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण एवं चुनौती वाला कार्य है, जिसे शतप्रतिशत बच्चों में टीकाकरण सुनिश्चित करवाया जा रहा है। इन सबों के अलावा प्रभावती अस्पताल में 24 बेड की क्षमता में मदर न्यू बोर्न चाइल्ड यूनिट( शीशा घर) बनाया गया है जहां कोई भी अपने बच्चों को लाकर बेहतर इलाज करवा सकते हैं।

टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में ली जानकारी

यूनिसेफ की टीम ने सबसे पहले परैया के राजपुर स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आजाद बिगहा आंगनबाड़ी केंद्र पर समुदाय स्तर पर संचालित होने वाले ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण व अनुश्रवण किया। इस क्रम में टीम ने पाया कि सेवाओं व टीकाकरण आदि अच्छी तरह मुहैया करायी जा रही है। टीम ने टीकाकरण लाभार्थियों तथ मौजूद पंचायती राज जनप्रतिनिधियों, विकास मित्र, आशाकर्मी तथा जीविका दीदी आदि से सेवाओं के बारे में जाना। टीम ने सर्विलेंस आदि के बारे में समझा। टीम ने टिकारी प्रखंड में किशोर किशोरियों के लिए संचालित उड़ान कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की। वहां पर बच्चों के सामाजिक विकास आदि के बारे में जाना। इसके बाद प्रभावती अस्पताल में 24 बेड वाले मैटरनल न्यूनेटल केयर यूनिट का निरीक्षण किया। साथ ही माताओं से बातचीत की। टीम ने वहां की सभी व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताते हुए स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशंसा किया।

Related posts

शहरों और नगरवासियों की बढ़ती आकांक्षाओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर भविष्य का रोडमेप तैयार करें:राष्ट्रपति

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान लापरवाह व नियम का उलंघन करने वाले पैक्सों पर हुएं सख्त,कहा पैक्सों से समतुल्य राशि का करें वसूली!नहीं तो संलिप्त अधिकारी व पैक्स संचालकों के ऊपर होगी कार्रवाई।

rktvnews

देवघर:जिले में अध्ययनरत स्कूली बच्चों के बीच जेएसलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक किट का ससमय वितरण करे सुनिश्चित।

rktvnews

राम नवमी पर भोजपुर के जगदीशपुर में लड़कियों ने भी बांधी भगवा पगड़ी।

rktvnews

उज्जैन:पंचक्रोशी यात्रा 3 मई से 7 मई तक होगी आयोजित, कलेक्टर एसपी ने यात्रा के पड़ाव स्थलों का किया सघन भ्रमण।

rktvnews

सातवें “टीआरटी वर्ल्ड सिटिजन अवार्ड्स” के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है।

rktvnews

Leave a Comment