आरा/भोजपुर 04 नवम्बर।रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रांतीय चेयरमैन सह नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर बी बी सिंन्हा के नेतृत्व में एक और बहुत बड़ी सफलता मिली। पटना सिटी में नया ब्लड बैंक प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया और जल्द ही यह नया अत्याधुनिक मशीन और सुविधाओं से सुसज्जित ब्लड बैंक जनता के लिए प्रारंभ हो जाएगा। इससे संबंध में आज एक बैठक राज्यभवन में महामहिम बिहार के माननीय विश्वनाथ राजेंद्र अलेंकर जी के समक्ष रेड क्रॉस सोसायटी के प्रांतीय चेयरमैन ,वाइस चेयरमैन पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव जी पटना सिटी विधायक एवं मातृ शिशु कल्याण के सदस्य उपस्थित रहे।महामहिम ने अध्यक्ष डॉक्टर बीबी सिंहा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा की आपके नेतृत्व में और बिहार आगे बढ़ेगा।
सोसायटी पहले से ही अच्छा कार्य कर रहा है,लोगों को ब्लड बैंक के माध्यम से सुविधा उपलब्ध करा रहा है।नया ब्लड बैंक स्थापित होने से और भी लोगों को ब्लड के माध्यम से सुविधा प्रदान किया जा सकेगा। आम लोगों को परेशानी से राहत मिलेगी। इससे व्यवस्था को अच्छे ढंग से चलाने के लिए एक आपसी एग्रीमेंट रेड क्रॉस सोसाइटी और मातृ शिशु कल्याण के बीच हुआ। डा बीबी सिन्हा ने बताया कि ब्लड बैंक को स्थापित करने के लिए काफी दिनों से प्रयास चल रहा है इसके लिए रेड क्रॉस में मातृ शिशु कल्याण के पुराने भवन को रिपेयर करा कर प्रारंभ करने के लिए योजना चल रहा था। सभी व्यवधानों को दूर करते हुए महामहिम फागू चौहान जी द्वारा 50 लाख रुपए अनुदानित किए गए थे ।लेकिन इससे काम बनने वाला नहीं था, फिर सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय सुशील कुमार मोदी जी द्वारा सांसद निधि से डेढ़ करोड़ रुपये अनुदानित किए गए। तब जाकर यह आंध्र प्रदेश का सबसे बढ़िया ब्लड बैंक के नक्शा के आधार पर स्थापित होगा।इसमें अति आधुनिक मशीन, डॉक्टर, टेक्नीशियन लगाए जाएंगे ताकि यह ब्लड बैंक जनहित में अच्छी सेवा दे सके। बैंक की स्थापना में महामहिम से लेकर रेड क्रॉस के पदाधिकारीयों, स्वयंसेवकों , और स्वयंसेवकों को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सब बिहार की जनता की शुभकामनाओं का फल है।
इन्होंने बताया कि मुझे 26 प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने मुझे दो साल के लिए निर्वाचित किया है। उनका भी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।बताते चले की डॉक्टर बी बी सिंहा ब्लड बैंक के लिए कई दशकों से प्रयासरत रहे हैं।सबसे पहले ब्लड बैंक कैमूर रोहतास में आम लोगों के सहयोग से एक ₹1 चंदा मांग कर इन्होंने स्थापित किया है जो ऐतिहासिक पन्नों में दर्ज है। इनके नेतृत्व में बिहार के 18 ब्लड बैंकों को रेड क्रॉस ने चला कर दिखाया जो एक ऐतिहासिक पहल है। पटना सिटी का नवनिर्मित ब्लड बैंक राष्ट्रीय स्तर का सबसे बढ़िया ब्लड बैंक आम लोगों की सेवा में प्रारंभ होने जा रहा है। उनके ही नेतृत्व मेंआरा का ब्लड बैंक अच्छे ढंग से चलता है।ऐसे तो रेड क्रॉस सोसाइटी ,ब्लड बैंक लगातार हर सामाजिक कार्यों में प्राकृतिक आपदा में भूकंप में बाढ़ में आग लगी में हर समय पीड़ितों की सेवा में लगा रहता है। बताते चले कि डॉक्टर बीबी सिंहा स्थानीय ग्राम धमार,वर्तमान बाबू बाजार आरा, भोजपुर के स्थाई निवासी है। उनके छोटे भाई प्रो कन्हैया बहादुर सिंहा फूटाब के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं।डा बीबी सिंहा की कामयाबी पर रेड क्रॉस भोजपुर जिला इकाई के चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव, सचिव डॉक्टर विभा कुमारी, सरफराज अहमद खान, डॉक्टर प्रतीक, डा निर्मल कुमार सिंह , डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला, डॉक्टर बीपी सिंह, पूर्व सचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बधाई और शुभकामनाएं संदेश दिया है।

