RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करना जनप्रतिनिधियों का है दायित्व : उर्जा मंत्री

RKTVNEWS/वैशाली (बिहार)09 अगस्त। मंत्री, ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग -सह- प्रभारी मंत्री, वैशाली बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से ढेर सारी लोक कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम चला जा चलाए जा रहे हैं। कई बार जानकारी के अभाव में आम जन इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। जनप्रतिनिधियों का यह दायित्व है कि वे इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार अपने क्षेत्र में करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। वे आज वैशाली जिला सभागार, हाजीपुर में आयोजित जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
इसके पहले जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा प्रभारी मंत्री का स्वागत करते बताया कि जिला स्तर पर सभी योजनाओं की समीक्षा नियमित अंतराल पर की जा रही है। इसके बाद विभागों के प्रभारी पदाधिकारिओं द्वारा एक-एक कर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्य प्रगति और लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियों के अवगत कराया गया।
समीक्षा के उपरांत प्रभारी मंत्री द्वारा जिला में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर संतोष जताया और प्रगति में निरंतरता रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सरकार की जनोपयोगी सभी कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करें।
वैशाली के पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय मौजूद थे।
समीक्षा बैठक में विधायक सिद्धार्थ पटेल, महनार की विधायिका बीना सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष, नगर परिषद के सभापति के साथ कई जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संयोजन डीडीसी शम्स जावेद अंसारी ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन अपर समाहर्ता बिनोद कुमार सिंह ने की।

Related posts

पिथौरागढ़:अधूरे पड़े नन्हीं परी इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्य की अनियमितता के संबंध में शासन द्वारा जिलाधिकारी पिथौरागढ़ की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति, उत्तरायण और माघ बिहू के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर: फसल अवशेष प्रबंधन हेतु डीएम की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समूह की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:गिरधारी बने हम सेकुलर के बिहार प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी।

rktvnews

मस्ती और ठिठोली, लेकर आई होली।

rktvnews

गढ़वा:नवपदस्थ उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment