RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

यह कैसा रास्ता?जहां सिर्फ होती है मौतें…..रघुपति यादव

आरा छपरा फोर लेन पर बालू की दौड़ में लगे ट्रैक्टरों और ट्रकों से आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों पर जिला प्रशासन को सोचने की है जरूरत!इनके परिचालन को रात्रि समय पर करने की है आवश्यकता: रघुपति यादव

आरा/भोजपुर 04 नवंबर। यह कैसा रास्ता जहां सिर्फ होती हैं मौतें…..उक्त बातें बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी सह जन अधिकार पार्टी के प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रघुपति यादव ने शुक्रवार की शाम कोल्हरामपुर गांव के नंद जी राम के 20 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार की सड़क दुर्घटना में आरा छपरा फोरलेन के मखदुमपुर फोर लेन के पास ट्रक की चपेट में आने से हुई मृत्यु पर शोकाकुल परिजनों की सदर अस्पताल में चिकित्सीय नियमों में सहयोग करने और उन्हे दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाने के दौरान कहीं।
रघुपति यादव ने अनीश कुमार की सड़क दुर्घटना के कारण हुई मृत्यु पर जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा की आए दिन उक्त फोरलेन पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर जिला प्रशासन को ध्यान आकृष्ट करने की जरूरत है।उन्होंने कहा की यह काफी प्रसन्नता की बात है की दो जिलों को और राज्यों को जोड़ने के लिए और यातायात को सुगम और व्यापारिक दृष्टिकोण से उक्त फोर लेन का निर्माण किया गया है लेकिन दूसरी ओर उस पर हर दिन चौबीसों घण्टे बालू की दौड़ में लगे ट्रैक्टरों और ट्रकों की बहुतायत संख्या होने के कारण जाम लगा रहता है।

सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों के साथ रघुपति यादव

रघुपति यादव ने बताया की फोर लेन के समीप के विभिन्न गांवों बबुरा, कोल्हरामपुर,पंचरुखियां, फुआ, मकदुमपुर,चंदा,शिवा चक,माना हक, हरंगीपुर, हरिहरपुर आदि का दौरा करने पर जानकारी मिली की वहा के ग्रामीणों को चौबीसों घंटे ट्रकों के कारण लगे जाम की समस्या से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आए दिन सड़क दुर्घटनाएं और मृत्यु होती रहती हैं।
रघुपति यादव ने कहा की उक्त फोर लेन पर जाम के कारण उत्पन्न लापरवाही और सुलभ यातायात मे हो रही समस्याओं पर जिला प्रशासन को एक नियम लागू कर उक्त फोर लेन पर ट्रकों का परिचालन रात्रि में करने की जरूरत है जिससे हो रही दुर्घटनाओं और मृत्यु पर अंकुश लग सकें नही तो कही ऐसा न हो की जनता की सुगमता के लिए निर्मित फोर लेन बालू ढुलाई और उनकी मौतों का लेन न बनकर रह जाए।
सदर अस्पताल में रघुपति यादव ने मृतक के परिजनों को हर संभव चिकित्सीय प्रावधानों में मदद की और जिलाधिकारी से बात कर रात्रि समय शव का पोस्टमार्टम करवा उसे सरकारी एंबुलेंस से उनके पैतृक गांव भेजा।इस दौरान उन्होंने बीडीओ से दूरभाष के माध्यम से बात कर परिजनों को पारिवारिक लाभ देने के लिए आग्रह भी किया।
इस दौरान रघुपति यादव के साथ उनके सहयोगियों में मुख्य रूप से मनोज पाण्डेय, संजय पासवान, जय कुमार राम ,मुना राय विशाल कुमार, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

 

Related posts

काशी के कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध की सोच अद्भुत महान थी, रहते थे धरा पर लेकिन उनकी लेखनी आसमान थी: रतनलाल श्रीवास्तव

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दौड़ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी को एमएलसी जीवन कुमार ने किया सम्मानित।

rktvnews

पटना: उत्कृष्ट नाट्य अनुभव के साथ बिहारंगम 2025 का समापन।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को ले उपविकास आयुक्त की बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के निर्धारित परीक्षा शुल्क से अधिक राशि वसूली संबंधित शिकायत को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी।

rktvnews

Leave a Comment