RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: रामनवमी पर मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अप्रैल।चैत नवरात्र के नौंवे दिन मां दुर्गा का पूजन करने के लिए मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। आरा की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के मंदिर में श्रद्धालु-भक्तो ने पूरे भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रामनवमी को लेकर अहले सुबह करीब तीन बजे मां की आरती की गई। इसके बाद देवी दर्शन और पूजा अर्चना के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालु-भक्तों का जनसैलाब उमड़ पडा। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह भोजपुर-बक्सर के एमएलसी राधाचरण साह ने मां के दरबार में पूजा-अर्चना की। नवमी को लेकर मां आरण्य देवी का आकर्षक ढ़ंग से फूलों से श्रृंगार किया गया था। सच्चे दरबार की जय का जयघोष होता रहा।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:राज्य स्तरीय विधिक सेवा-सह-सशक्तिकरण शिविर के सफ़ल आयोजन हेतु तैयारी बैठक।

rktvnews

राजस्थान बनेगा ‘सुजलाम सुफलाम’, डबल इंजन सरकार राजस्थान के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

बिहार के युवाओं की बल्ले-बल्ले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार में शिक्षकों की बहाली में डोमिसाइल नीति लागू।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजना अंतर्गत उत्क्रमित सहायता राशि ₹5000 प्रति निर्माण श्रमिक भेजा।

rktvnews

बागपत:आरआरसी सेंटर सक्रिय हों, शौचालय रखरखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, केयर टेकर को समय से मिले मानदेय : जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर : 30 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार! गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment