RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर:नव ज्योति उच्च विद्यालय कुकुढा इटाढी में आयोजित हुआ शिक्षा संवाद।

बक्सर/बिहार 22 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा नव ज्योति उच्च विद्यालय कुकुढा इटाढी विद्यालय में आयोजित शिक्षा संवाद में भाग लिया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं यथा पोशाक योजना, छात्रवृति योजना, साईकिल योजना, किशोरी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री 10वीं उतीर्ण बालक/बालिका प्रोत्साहन/मेद्यावृति योजना, मुख्यमंत्री 12वीं उतीर्ण एस0सी0/एस0टी0 बालिका मेधावृति योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (इण्टर स्तरीय), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक स्तरीय), बिहार दर्शन/परिभ्रमण योजना, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय, ICT Lab & Digital Iitiative योजना, मिशन दक्ष, विशेष कक्षा, स्मार्ट क्लास, आधार केन्द्र, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भता योजना, कुशल युवा प्रोग्राम, अल्पसंख्यक बालक/बालिका छात्रावास योजना के बारे में वृहद तरीके से जानकारी मुहैया कराई गई।
जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के दूरगामी सोच का परिणाम ही शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं ने छात्र-छात्राओं के शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य को उज्जवल बनाया है।
संबंधित विद्यालय के छात्राओं के द्वारा यथा नीति कुमारी एवं गरिमा कुमारी के द्वारा शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं से लाभाविन्त अपने अनुभव को जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष साझा किया।
शिक्षा संवाद कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बक्सर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर, संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक/शिक्षक, छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Related posts

पटना: बिहार के डीजीपी से भूटान के कांसुल जनरल ने की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बाबा युवा क्लब सैदपुर द्वारा 90.2 अंक लाने पर दीपू कुमार सिंह को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:एनपीसीआई और ई केवाईसी के लिए ई किसान भवन बड़हरा में शिविर आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया आईआईटी पटना का परिभ्रमण व निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: कदम प्रोग्राम के अंतर्गत लक्ष्मणपुर मध्य विद्यालय में बच्चों ने निकाली रैली।

rktvnews

Leave a Comment