RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

गया:अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के के पाठक द्वारा ज़िला के विभिन्न विद्यालय का औचक भ्रमण निरीक्षण किया गया।

गया/बिहार 03 नवंबर।अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग श्री के के पाठक द्वारा गया ज़िला के विभिन्न विद्यालय का औचक भ्रमण निरीक्षण किया।
आज सुबह सुबह ही 11 बजे पंचायती अखाड़ा के समीप डाइट ट्रेनिंग विद्यालय का निरीक्षण किया। पूरे कैंपस का उन्होंने घूम-घूम कर निरीक्षण किया। इस डाइट ट्रेनिंग सेंटर में तीन विद्यालयों को टैग किया गया है, जिसमें एक विद्यालय में 353 विद्यार्थी के नामांकन के एवज में 265 उपस्थित थे, यहां 8 शिक्षक कार्यरत है। वहीं दूसरी स्कूल के 126 नामांकन में से 95 बच्चे उपस्थित थे, यहां 5 शिक्षक कार्यरत हैं। उसी प्रकार तीसरे विद्यालय जिसमें 208 नामांकन के विरुद्ध 158 बच्चे उपस्थित थे। यहां भी 5 शिक्षक कार्यरत हैं।
अपर मुख्य सचिव ने तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं डाइट के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि 100% उपस्थित बच्चों की सुनिश्चित करावे। यदि बच्चे की उपस्थिति एक भी कम रहेगी तो उनके अभिभावक को बुलाएं और उन्हें बच्चों के पढ़ाई के बारे में बताएं। जो बच्चे लगातार अनुपस्थित रह रहे हैं उनका नामांकन रद्द करें। इसके उपरांत पेयजल एवं टॉयलेट के साफ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया की पूरी ईमानदारी के साथ बच्चों को भविष्य संवारने में सहयोग करें। पूरी गुणवत्ता पूर्वक बच्चों को पढ़ाया जाय। हर छोटी-छोटी बातों को बच्चों को बताओ ताकि वह गया जिला का नाम रोशन कर सकें।
कैंपस निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यहां काफी बड़ी कैंपस है यहां जो भी पुराने जो भी जर्जर भवन है उसे तुरंत डिमोलिश करते हुए समतलीकरण एवं उसे स्थान पर फ्री फैब्रिक क्लासरूम का निर्माण करवाये।
बालिका छात्रावास के समीप जर्जर पड़े भवन को तुरंत डिमोलिश करवाने का निर्देश दिए। इसके पश्चात बालिका छात्रावास के पीछे फैले जंगल झाड़ को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि जंगल झाड़ रहने के कारण मच्छर एवं अन्य कीड़े मकोड़े पनपते हैं उसे तुरंत साफ करवाये एवं जितने भी कचरा हैं उसे साफ करवाये।
इसके उपरांत पढ़ाई कर रहे बच्चों के बीच जाकर बच्चों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी दिया। उपस्थित बच्चों ने काफी उत्साह पूर्वक जवाब देते रहे, जिस पर उन्होंने काफी सवासी दी और मन लगाकर आगे की पढ़ाई अच्छे तरीके से करने को कहा।
डीएलएड वाले कैंपस निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कंप्यूटर क्लास बच्चों को लगातार दे। जो भी बच्चे यहां पढ़ रहे हैं उन्हें 40-40 के बंच कर करके उन्हें कंप्यूटर का भी ज्ञान दें। कंप्यूटर क्लास का पूरा यूटिलाइज करें। उन्होंने जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कंप्यूटर लैब क्लास का प्रतिदिन अटेंडेंस सहित फोटोग्राफ्स व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर कंप्यूटर क्लास संचालन की जांच करेंगे।
इसके उपरांत अपर मुख्य सचिव द्वारा गया जिले के नगर निगम क्षेत्र, नगर प्रखंड क्षेत्र, मानपुर प्रखंड क्षेत्र, बोधगया, डोभी, शेरघाटी सहित आमस क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों में रुक-रुक कर बच्चों से रूबरू हुए एवं शिक्षा व्यवस्था का जांच किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम, सहायक समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 17 अप्रैल 24

rktvnews

भोजपुर:पुलिस हिरासत से आठ माह से लापता सनोज राम के परिजनों से मिले माले नेता, सकुशल बरामदगी व एक करोड़ मुआवजे की मांग।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम, मतगणना सेंटर और डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि और विकास का आधार: उप-मुख्यमंत्री

rktvnews

विद्युत सब स्टेशन बनने से ग्रामीणों को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रूपबास में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

rktvnews

Leave a Comment