RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पुलिस हिरासत से आठ माह से लापता सनोज राम के परिजनों से मिले माले नेता, सकुशल बरामदगी व एक करोड़ मुआवजे की मांग।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।भाकपा (माले) के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड के गंज गांव पहुंचा और पुलिस हिरासत से पिछले आठ माह से लापता बताए जा रहे सनोज राम के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से सनोज राम की सकुशल बरामदगी, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव अभ्युदय, केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं बक्सर जिला सचिव नवीन कुमार, इंनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डुमरांव के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा, राज्य कमेटी सदस्य एवं अगिआंव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, किसान नेता राजू यादव, राज्य कमेटी सदस्य शब्बीर कुमार, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, जिला स्थायी समिति सदस्य चंदन कुमार, बिहिया प्रखंड सचिव हरेंद्र सिंह तथा उत्तम पासवान शामिल थे।माले नेताओं ने बताया कि परिवार ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त 2025 को मजदूरी से लौटते समय उत्पाद विभाग की पुलिस ने सनोज राम को हिरासत में लिया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। भाकपा (माले) ने जिला प्रशासन से इस मामले में जवाबदेही तय करने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या सहित संबंधित धाराओं में कठोर कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने काकोर कलां में यमुना तटवर्ती बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से निष्पादन के दिए निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल को लोक सेवा आयोग का 66वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया।

rktvnews

भोजपुर:एक शाम रफी के नाम, “मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

इंदौर:राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिकाओं का हुआ सम्मान।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान पहुंचे प्रखंड सह अंचल कार्यालय गिद्धौर!प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की हुई समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment