RK TV News
खबरें
Breaking Newsविद्युत

विद्युत सब स्टेशन बनने से ग्रामीणों को मिलेगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रूपबास में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

जयपुर/राजस्थान 01 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अलवर ग्रामीण क्षेत्र में ऎतिहासिक विकास कार्यों की सौगातें दी गई है जिससे क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।
जूली शनिवार को अलवर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाला के सुमेल गांव में बनने वाले 33/11 केवी सब स्टेशन के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए यह सब स्टेशन निश्चित तौर पर मील का पत्थर साबित होगा तथा इससे मालाखेडा ब्लॉक के गांव रामपुरा, खेडला, सुमेल, रतनगढपाला, गुमटी का बास एवं आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि 4 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सब स्टेशन से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

पर्व व मेले आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के प्रतीक।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने रूपबास में भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर जूली ने कहा कि धार्मिक आयोजन एवं मेले आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द बढाकर समाज को एकसूत्र में पिरोने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रथ यात्रा सुभाष चौक स्थित मंदिर पहुंचेगी तथा इस आयोजन की रौनक पूरे परवान पर है। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित भी किया।

Related posts

अनुराग सिंह ठाकुर ने चंडीगढ़ में ‘फिल्म प्रमाणन सुविधा कार्यालय’ खोलने की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर : रामचरितमानस के श्रवण मात्र से पाप होते हैं नष्ट : शास्त्री जी

rktvnews

जयपुर, 15 अगस्त। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया। बाद में उन्होंने आरएसी गारद की सलामी ली। राज्यपाल श्री मिश्र ने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले बालक-बालिकाओं को मिठाई वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र भी उपस्थित रहीं। उन्होंने राजभवन स्थित औषधीय उद्यान में काला धतूरा और श्रीमती मिश्र ने अश्वगंधा का पौधा लगाया। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने भारतीय राजस्‍व सेवा समुदाय से आर्थिक राष्ट्रवाद की भावना को प्रोत्‍साहन देने का आग्रह किया।

rktvnews

भोजपुर: बदलों बिहार महाजुटान में जिले से लाखों की संख्या में शामिल होंगे किसान – मजदुर, छात्र नौजवान:सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर : लाइव प्रसारण के माध्यम से जीविका निधि का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment