RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने रामनवमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)06 अप्रैल।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रामनवमी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जारी एक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव है। रामनवमी के पर्व के साथ ही चैत्र नवरात्रि का पूजन भी सम्पन्न होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों-श्रद्धा, भक्ति, शक्ति, शान्ति, शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है। उनका जीवन चरित्र आदर्श जीवन के साथ ही आचरण की शुद्धता के लिए प्रेरित करता है। मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी को त्याग, मर्यादाओं के पालन और कर्तव्य परायणता की सीख देता है। उनके महान चरित्र की उच्च वृत्तियां जन मानस को शान्ति और आनन्द प्रदान करती हैं। उनके चरित्र में पग-पग पर मर्यादा, त्याग, प्रेम और लोक व्यवहार के दर्शन होते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संदेशों को अपने व्यक्तित्व में उतारने के लिए संकल्पित होने का अवसर है। उत्तर प्रदेश के लिये यह अत्यन्त गौरवपूर्ण है कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या यहीं पर है। प्रत्येक वर्ष रामनवमी के अवसर पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां आते हैं। रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्म को श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाने के साथ ही, हमें इस तथ्य का भी बोध होना चाहिए कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने की आवश्यकता है।

Related posts

बिहार:वैशाली:हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला और कार्तिक पूर्णिमा मेला में विधि व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

11 राज्यों के 49 जिलों में मेगा ऑयल पाम वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

rktvnews

प्राचीन काल से ही चैत और फागुन मास को प्रेम मास की दी गयी है संज्ञा- शालिनी ओझा

rktvnews

गिरीडीह:वाहन जांच अभियान में बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त एवं 78 हजार रुपये का चालान।

rktvnews

मसूरी के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में श्रीलंका के समाजवादी गणराज्य के सिविल सेवकों के लिए दूसरा क्षमता निर्माण कार्यक्रम आज से शुरू हुआ।

rktvnews

दरभंगा:समाज कल्याण विभाग मंत्री ने किया राज्यस्तरीय विद्यालय खो-खो बालक अंडर-14 खेल प्रतियोगिता 2024 का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment