RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर:विश्व दृष्टि दिवस पर डा के एन सिन्हा बोले आंख प्रकृति प्रदत्त अमूल्य वरदान है बचाकर रखें।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अक्टूबर। गुरूवार को विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल आरा के आंख आउटडोर विभाग मे मनाया गया। कार्यक्रम एसीएमओ भोजपुर, डॉ के एन सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। डॉ सिन्हा ने कहा की दृष्टि है तो ,सृष्टि है। यानी दुनिया का आनंद हम तभी ले सकते हैं जब आंखों में दृष्टि हो, रोशनी हो।हमें हर हाल में अंधापन से आंख को बचाना है ।अंधापन का इलाज प्रारंभिक अवसर पर ही करना है। कभी भी आंख के मामले में , तकलीफ में असावधानी नहीं करना है ।बल्कि आंख रोग विशेषज्ञ के पास तुरंत संपर्क करना चाहिए है ।चाहे आंखों में लाली हो ,आंख में पानी आता हो,आंख में कीचड़ हो या आंख की रोशनी कम लगे तो।डा सिन्हा ने बताया की कभी-कभी सिस्टमिक बीमारी में भी जैसे डायबिटीज,मधुमेह, ब्लड प्रेशर ,हाइपरटेंशन में भी आंख प्रभावित होता है। इसलिए आंखों का विशेष ध्यान रखें और उसका जांच ,इलाज आवश्य कराएं। आंख और इसकी रोशनी प्रकृति प्रदत्त विशेष वरदान है।आज विश्व दृष्टि दिवस पर हमें अपनी आंखों की सुरक्षा का संकल्प लें। खानपान में भी ताजा फल,हरी सब्जी, सलाद आंखों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है ।फास्ट फूड और अत्यंत तेल मसाला चीज, धुआं , प्रदूषण भी आंखों पर प्रभाव डालते हैं।
इस अवसर पर सदर अस्पताल में दो आंख रोग विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के प्रसाद एवं डॉ राजेश कुमार ने भी अपने विचार रखें।इस अवसर पर आंख विभाग के सभी कर्मचारी एवं एसीएमओ ऑफिस के रामजी बाबू ,बर्मन जी ,जिला अंधापन समिति के कुमारी प्रियंका ,बर्मन जी, राणा जी ,सुधीर सिंह, पंकज कुमार एवं एएनएम भी इस अवसर पर उपस्थित थी।

Related posts

30 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बीकानेर हाउस में श्रावण उत्सव मेला का होगा आयोजन- श्रावण उत्सव मेला के दौरान राजस्थानी हस्तशिल्प, खानपान और सांस्कृतिक गतिविधियां रहेंगी आगंतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

16 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोजपुर:आयुष्मान आरोग्य मंदिर बखोरापुर द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के लिए दी गई जानकारी।

rktvnews

भोजपुर:आरा स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी मामले में युवक गिरफ्तार।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के जूनागढ़ में श्री दिव्यकांत नाणावटी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित ‘स्मृति पर्व’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment