RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में करियर गाइडेंस’ सेमिनार में बोली प्राचार्या आभा सिंह ,पढ़ाई के साथ अतिरिक्त स्किल जरूरी।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 सितंबर। शुक्रवार को जगजीवन कॉलेज के सभागार में ‘करियर गाइडेंस’ के ऊपर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा सिंह ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में ‘जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज’ भोजपुर, आरा के प्रिंसिपल डॉ .तुषार आर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। विषय प्रवेश डॉ सत्येन्द्र पाण्डेय फैकल्टी इंचार्ज स्टार्टअप सेल ने किया। अपने वक्तव्य में डॉ. तुषार आर्य ने ग्रेजुएशन के बाद ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस एवं साइंस के बच्चों के लिए बेहतर करियर विकल्प के विषय में जानकारी दी साथ ही साथ कई एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व का परीक्षण किया उनका सत्र अत्यंत आकर्षक एवं संवादात्मक रहा। उन्होंने करियर के जो चार विकल्प हैं जैसे गवर्नमेंट सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर, NGO, तथा स्टार्टअप सभी पर विस्तार से जानकारी दी एवं छात्रों का आह्वान किया कि वह देखा देखी या दूसरे के कहने से करियर को न चुने अपितु अपनी रुचि अपनी क्षमता का ध्यान रखते हुए बहुत स्पष्टता के साथ अपने प्रोफेशन का चयन करें। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्या डॉ आभा सिंह ने इस बात को रेखांकित किया की किसी भी फील्ड में जांब की कमी नहीं है बशर्ते आपके अन्दर स्किल हो। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचि के अनुसार कोई एक स्किल जरूर सीखनी चाहए। कार्यक्रम का संचालन दिव्येंदु शेखर सिंह, कोऑर्डिनेटर स्टार्टअप सेल एवं धन्यवाद ज्ञापन इंग्लिश विभाग के शिक्षक डॉ नवारुण घोष ने किया। इस अवसर पर चंदन कुमार, डॉ शहजाद अख्तर अंसारी, डॉ गोपाल प्रसाद, प्रो.जूली कुमारी, प्रो.सिद्धु कुमारी, डॉ रामबाबू चौपाल, डॉ शशि प्रकाश राय, डॉ श्वेता कुमारी, डॉ सुनील कुमार, डॉ राजीव नयन आदि उपस्थित थे, तथा पर्याप्त संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related posts

बिहार में उद्योगों को नए तरीके से प्रोत्साहित करने में जुटी सरकार।

rktvnews

ग्वालियर:ग्रीष्म ऋतु में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के संबंध में समय रहते सभी प्रबंधन किए जाएँ: संभागीय आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े

rktvnews

बक्सर:डीएम ने बुनियादी विद्यालय से आई0टी0आई0 तक पथ प्रमंडल बक्सर द्वारा निर्माणधीन पथ के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर: मनाई गई लोक नायक जयप्रकाश की 123 वीं जयंती।

rktvnews

आरईसी और पीएनबी ने अगले तीन वर्षों में 55,000 करोड़ रुपये के अवसंरचना परियोजना ऋण के सह-वित्तपोषण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर: देश में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार : राहुल तिवारी

rktvnews

Leave a Comment