RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की! बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु किया अनुरोध।

देहरादून/उत्तराखंड 03 नवंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री से लखनऊ से देहरादून के मध्य “वंदे भारत एक्सप्रेस” के संचालन एवं पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के दृष्टिगत बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने हेतु सीधी रेल सेवा शुरू करने, दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच का व जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का पुनः परिचालन करने एवं टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी तक नई रेल सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों के लिए आने वाले समय में यातायात सुगम होगा साथ ही पर्यटन प्रमुख राज्य होने के कारण प्रदेश की आर्थिकी भी सशक्त होगी। केंद्रीय रेल मंत्री ने हर सम्भव सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री धामी को आश्वस्त किया।

Related posts

पुरबिया इलाक़े के सामाजिक, आर्थिक व लोक जीवन के प्रतिबिम्ब हैं, शारदा जी के गीत : हरिवंश

rktvnews

जयपुर:महिला सम्मान समारोह एवं परिचर्चा

rktvnews

सेल को दूसरी बार ग्रेट प्लेस टू वर्क का दर्जा मिला।

rktvnews

मोतीहारी:”विश्व जनसंख्या दिवस” के अवसर पर परिवार नियोजन के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डीएम ने सारथी रथ किया रवाना।

rktvnews

14 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

विलंब के कारण न्याय से वंचित:न्यायालयों में अनसुलझे मामलों की बढ़ती हुई संख्या।

rktvnews

Leave a Comment