RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

ब्लॉसम ब्यूटी क्लिनिक एंड स्पा एकेडमी,आरा में इफ्तार पार्टी आयोजित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,17 अप्रैल।आज एक ऐसे दौर में जब हिन्दू मुस्लिम के नाम पर नफ़रत फैलाइ जा रही हैं इसके विपरित हमारे समाज में हमारे आसपास कुछ चीजें ऐसी घटित होती है जिनकोे देखकर न सिर्फ खुशी मिलती है बल्कि जो सुकून देती है और ये बताती है कि भले ही कुछ लोग धर्म के नाम पर एक दूसरे को लड़ाने भिड़ाने का काम करें मगर अब भी हमारे समाज में कईं लोग है जो प्रेम अमन और शांति के पुरोधा है और लगातार अपनी मुहीम को अंजाम दे रहे है। इस बात को अगर समझना हो तो हमें ब्लौसम ब्यूटी क्लिनिक एण्ड स्पा एकेडमी बाईं ब्लौसम वेलफेयर ट्रस्ट पूर्व एन सी सी औफिस ब्लौक रोड आरा की कार्य शैली देखनी होगी जो गंगा जमुनी तहजीब के लिये जानी जाती है आज उसी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली जब रमज़ान के पाक महीने में दावतें इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें हर कौम की महिलाओं ने शिरकत किया।संस्थान की निदेशका वर्षा खान कहती है ब्लौसम ब्यूटी एकेडमी की खास बात यह है कि यहाँ कोई भी आयोजन हो,पर्व और त्यौहार हो उसे सभी कौम की महिलायें आपस में मिलजुल कर सफल बनातीं है। जो अपने आप में मिसाल है हमारा शहर एकता के प्रतीक के रूप में जाना जाता हैं। इसी एकता का परिचय देते हुए सभी कौम की महिलायें इफ्तार पार्टी में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली जो लोगों के बिच हर पर्व के दौरान देखने को मिलता है। इस इफ्तार पार्टी में उपस्थित सभी लोगों ने मुल्क की शांति सौहार्द, अमन व चैन की दुआ मांगी। इफ्तार पार्टी में रश्मि उपाध्याय , रिना कुमारी, रेशमा खातुन, अनिता कुमारी, सुनिता कुमारी ,पल्लवी कुमारी, सुषमा पाण्डेय ,अनामिका कुमारी, शालू कुमारी ,चंदा केसरी, सिदरह फातमा, सुमन देवी, फातमा जरी, अनामिका राय, अमित कुमार, नेहा रानी झा आदि शामिल रही।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में पंडित मदन मोहन मालवीय की संकलित रचनाओं की अंतिम श्रृंखला ‘महामना वांग्मय’ का विमोचन किया।

rktvnews

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा एवं कौशल विकास में द्विपक्षीय सहयोग को और सशक्त करने तथा आपसी संबंधों को विस्तार देने के लिए सिंगापुर में अपने समकक्ष से भेंट की

rktvnews

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:1885 भवन में बनाए गए हैं जिला के सभी 3498 मतदान केंद्र:जिलाधिकारी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हावियर मीलेई से मुलाकात की।

rktvnews

मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन भोपाल…”नीलम जयंती शब्द उत्सव”।

rktvnews

Leave a Comment