RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

उपराष्ट्रपति ने डॉ रेणु मिश्र की पुस्तक का किया विमोचन।

आरा /भोजपुर 03 नवंबर।जनहित परिवार प्रतिनिधि सभा की सभापति डॉ रेणु मिश्रा द्वारा लिखित पुस्तक “‘भारत निर्माण में महिलाओं का राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान'”का विमोचन भारतीय लोक प्रशासन संस्थान ,नई दिल्ली के सभागार में 31-10-2023 को मुख्य अतिथि भारत के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के द्वारा किया गया। इस संबंध में जनहित परिवार के सचिव अतुल प्रकाश ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया की इस डॉ रेणु मिश्रा के पुस्तक विमोचन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ जितेंद्र सिंह कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन, प्रधानमंत्री कार्यालय राज्य मंत्री, भारत सरकार, संस्थान के महानिदेशक सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्तिथि भी थी I इस कार्यक्रम में देश भर से शिक्षाविद, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी,शोधार्थी एवं राज्य स्तरीय संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे I
जनहित परिवार से जुड़े साहित्यकारों ने डॉ रेणू मिश्रा जी की पुस्तक के विमोचन के लिए अपनी-अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। शुभकामना व्यक्त करने वालों में डॉ किरण कुमारी, जगत नंदन सहाय, नंदकिशोर सिंह कमल, अरविंद सिंह, अतुल प्रकाश, गायत्री सहाय, डॉ ममता मिश्रा,
अजय कुमार गुप्ता अज्ञानी, रमेश सिंह राम प्रपन्न , राम प्रहलाद तिवारी, बृजमोहन त्रिपाठी, गोपाल प्रसाद उर्फ साधु जी, अलख अनाड़ी, हरे राम सिंह, चंद्रशेखर मिश्र, जनार्दन मिश्र आदि प्रमुख है।

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले नवादा ब्रांच कमेटी सदस्य का•हरिशंकर प्रसाद सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

देवघर:स्टार्टअप्स के लिए तकनीक एक गेम चेंजर:उपायुक्त

rktvnews

अधिवक्ताओं पर अंकुश ,जनता की आवाज को दबाने के समान: विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह

rktvnews

बागपत:प्रधानमंत्री मोदी 17 सितंबर को शुरू करेंगे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’, एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे।

rktvnews

भोजपुर:जीवन के आधार हैं गुरुदेव : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

महाराजा कॉलेज में तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित!युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहें: प्रो आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment