RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चितौड़गढ़:निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों ने किया मीडिया सेंटर एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण!सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं विज्ञापन अधिप्रमाणन को लेकर दिए निर्देश।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 1 नवंबर। विधानसभा चुनाव, 2023 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षकों धीरेन्द्र मणी त्रिपाठी तथा संदीप कुमार मिश्र ने आज पैड न्यूज़, मीडिया मॉनिटरिंग एवं विज्ञापनों के अधिप्रमाणन के लिए संचालित किए जा रहे मीडिया प्रकोष्ठ एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षकों ने पेड़ न्यूज, विज्ञापन अधिप्रमाणन के साथ ही सोशल मीडिया पर पैनी नज़र रखने और आय-व्यय संधारित करने को लेकर दिशा-निर्देश देते हुए बारीकी से दस्तावेजों का निरीक्षण किया।
मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सहायक निदेशक टी. आर. कंडारा एवं विकास अग्रवाल ने पर्यवेक्षकों को प्रकोष्ठ संचालन एवं की जा रही विभिन्न कार्यवाही से अवगत कराया। पर्यवेक्षकों ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर जारी हो रहे विज्ञापनों एवं खबरों पर निगरानी करने तथा संदिग्ध पेड न्यूज के मामलों पर डीएवीपी एवं डीआईपीआर की दर पर प्रत्याशी के व्यय खातों में जुड़वाने, एमसीएमसी की नियमित बैठक आदि के संबंध में जानकारी ली। व्यय पर्यवेक्षकों ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों के व्यय संबंधित जानकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा दिए जाने वाले विज्ञापनों का अधिप्रमाणन आवश्यक है। इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी सुनील कुमार, निर्वाचन व्यय शाखा के राघव शर्मा सहित मीडिया, एमसीएमसी प्रकोष्ठ के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:जिला कमिटी आब्जर्वर मनीष पटेल का कांग्रेस पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अर्थ के अभाव से जूझने वाली जयपाली के घर की अर्थव्यवस्था ही बदल गई।

rktvnews

भारत मौसम पूर्वानुमान और जलवायु अध्ययन में अग्रणी भूमिका निभाएगा: किरेन रिजिजू

rktvnews

डीयू के वीसी के रूप में प्रो. योगेश सिंह की दोबारा नियुक्ति का टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत।

rktvnews

नौसेना प्रमुख ने लद्दाख की जांस्कर नदी के लिए चादर ट्रेक अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

दलहन-तिलहन, विविधीकरण और छोटे किसानों की आय पर फोकस- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

Leave a Comment