RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार:मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल कॉलेज हिलसा में सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 1 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नालंदा जिले के हिलसा के मई स्थित सरदार पटेल कॉलेज परिसर में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल कॉलेज के विज्ञान भवन का भूमि पूजन कर शिलान्यास तथा कार्यारंभ किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का फीता काटकर तथा शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल कॉलेज के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिनसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक डाॅ जितेंद्र कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद, पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, पूर्व विधायक ई सुनील कुमार, पूर्व विधायक राजीव रंजन, पूर्व विधायक उषा सिंहा, पूर्व विधान पार्षद हीरा बिन्द, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी, जदयू जिला अध्यक्ष मो अरशद, अन्य जनप्रतिनिधि गण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

जिले में बढ़ते कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन अलाव व कंबल की व्यवस्था करें-दिलराज प्रीतम

rktvnews

मुस्लिम सेना अधिकारी महज सफल प्रतीक, इससे मुस्लिम समुदाय के प्रति सरकार की बेरूखी नहीं धुल जाएगी।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने विशेष अभियान चला 19 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

rktvnews

भोजपुर: आरा में अमेरिका में भारत से आयात पर 25% टैरिफ लगाने के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प व नरेंद्र मोदी का पुतला दहन।

rktvnews

दूरसंचार विभाग ने ‘5जी एंड बियॉन्ड हैकाथॉन 2023’ की घोषणा की।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्वच्छ, पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू।

rktvnews

Leave a Comment