RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )17 जून।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने बुधवार को ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुरक्षा, संरक्षण एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीनों की भौतिक स्थिति, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा अभिलेखों के संधारण की गहन जांच की।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए सुरक्षा प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों तथा अग्निशमन उपकरणों सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुदृढ़ एवं प्रभावी बनी रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम–वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया वाहन जांच अभियान।

rktvnews

नाविका सागर परिक्रमा II : तारिणी ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में प्रवेश किया।

rktvnews

मतदाता सूची पुनरीक्षण या मताधिकार पर हमला?

rktvnews

महाराजा कॉलेज, आरा पीजी अंग्रेजी विभाग के कस्टम में चयनित दो छात्र सम्मानित।

rktvnews

विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत को आत्मनिर्भर बनना ही होगा: प्रधानमंत्री

rktvnews

भोजपुर:”आपका शहर आपकी बात” के तहत वार्ड-43 आनाईठ सिद्धार्थ नगर में लगाया गया शिविर।

rktvnews

Leave a Comment