RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रोहतास प्रखंड की शाहाबाद महोत्सव में होगी बड़ी भागीदारी!नगर पंचायत भवन में तैयारी को लेकर बैठक।

रोहतास/बिहार 30 अक्टूबर।आगामी 2 दिसंबर को कैमूर जिले के मुंडेश्वरी धाम में होने वाले शाहाबाद महोत्सव को लेकर रोहतास नगर पंचायत भवन परिसर में शाहाबाद महोत्सव के संयोजक अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें अखिलेश कुमार ने महोत्सव आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा गौरवशाली ऐतिहासिक सांस्कृतिक तथा धार्मिक विरासत को याद करते हुए पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस समारोह में लोगों को शिरकत करने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा जाप नेता और नगर पंचायत मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि तोराब नेयाजी ने कहा कि शाहाबाद महोत्सव आयोजन के माध्यम से पिछले पांच वर्षों से जो मुहिम छेड़ी गई उसका सकारात्मक संकेत भी दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि आगामी 2 दिसंबर 2023 को मां मुंडेश्वरी धाम में होने वाले शाहाबाद महोत्सव में रोहतास प्रखंड से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुखिया कृष्णा सिंह यादव ने कहा कि शाहाबाद के प्रमुख ऐतिहासिक प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल पर पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ यहां आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए अभियान चला रही है । जिसमें अब तक काफी हद तक सफलता मिली है। महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शाहाबाद के प्रमुख महापुरुषों का तैल्य चित्र, यहां के विशिष्ट पहचान रखने वाले खाद्य सामग्री, पारंपरिक नृत्य संगीत आदि को राष्ट्रीय पहचान दिलाया जा सके इसके लिए समिति प्रयासरत है। बैठक में उपस्थित लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी और सहयोग करने की बात कही। अन्य लोगों के अलावा संजय पासवान, नौशाद खान, जीशान अहमद, विशाल देव, सुधीर सिंह, संजीव सिंह, अनिल सिंह कमलेश गुप्ता, बबन यादव, सत्रुन्जय पासवान आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

Related posts

उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन ईएसटीआईसी 2025 में प्रदर्शित क्वांटम डायमंड माइक्रोस्कोप, तंत्रिका विज्ञान और पदार्थ अनुसंधान में मदद कर सकता है।

rktvnews

भोजपुर:देव सूर्य मंदिर परिसर के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देश।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने 10 एयरमेन सिलेक्शन सेंटर, बिहटा की टीम से की मुलाकात।

rktvnews

भोपाल:प्रदेश ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर बनाया परिवार का हिस्सा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment