आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31 मई। भारतीय जनता पार्टी भोजपुरी के महिला मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति की बैठक जिला कार्यालय बाम पाली में संपन्न हुई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती शोभा सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यालय मंत्री श्रीमती चिंता जी, सबकी मार्गदर्शक ,अभिभावक और पूर्व सांसद श्रीमती मीना सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात वंदे मातरम से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
महिला मोर्चा की ओर से उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रदेश महामंत्री शोभा सिंह ने महिलाओं को सजग, जागरूक और एकता के सूत्र में बंधकर राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन करने का संदेश दिया। साथ ही नारी के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री के सभी लाभकारी योजनाओं को विस्तार से रखा और इसे हर महिला तक पहुंचाने के लिए अनुरोध भी किया। पूर्व सांसद श्रीमती मीना सिंह ने प्रधानमंत्री के 9 वर्ष पूरा होने पर सबको बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यशस्वी प्रधानमंत्री महिलाओं के लाभकारी योजनाओं को न केवल घोषित किया है बल्कि पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है ।जरूरत है कि हम सभी उस योजना को हर घर तक पहुंचा कर नए भारत का निर्माण करने में सहयोगी बने। वहीं जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा की भोजपुर की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोक कल्याणकारी महिला उत्थान से संबंधित सभी योजनाओं को सफली भूत बनाने का अवसर मिला है। स्वतंत्रता के पचहत्तरवें अमृत काल को अपने कार्यकाल को जोडकर विकास में भागीदार बनें। श्रीमती सिंह ने कहा कि भोजपुरी की महिलाएं इस बार पुरुषों से भी ज्यादा संगठित और जागरूक हो गयी है। जिसका फलाफल सभी सीट को जीत कर इतिहास बनायेगी।
प्रमुख उपस्थित लोगों प्रभारी उदय सिंह ,जिला अध्यक्ष दुर्गा राज पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी ,राजेंद्र तिवारी, मिथिलेश कुशवाहा, कौशल विद्यार्थी, सुरेश राम,श्रीमती बंदना राजवंशी ,पूनम कुशवाहा, श्रीमती संगीता,शैलेश सिंह,सुनीता सिंह श्री रणविजय सिंह,निधि कुमारी, शकुंतला सिंह, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शालिनी सिंह ने किया।

