RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:बी.एस.एस.बचरी के प्राचार्य डॉ.निर्मल राय को की गई विदाई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 दिसंबर।ब्रह्मर्षि सहजानंद सरस्वती महाविद्यालय बचरी पीरो के सेवानिवृत पूर्व प्राचार्य डॉ०निर्मल राय को महाविद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ०आयजुदीन खान एवं संचालन भौतिकी विभाग के प्राध्यापक अभिषेक राय एवं धन्यवाद ज्ञापन बड़ा बाबू जितेंद्र पांडेय ने किया। वही बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के शासी निकाय के सचिव डॉ०एन०एम०ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक प्रतिनिधि डॉ०धर्मेंद्र पांडेय सम्मिलित हुए।सचिव शासी निकाय डॉ० एन०एम०ठाकुर ने सेवा निवृति लाभांश राशि का चेक सौंपते हुए अपने उद्बोधन में सेवानिवृत प्राचार्य के पूरी सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि डॉ०निर्मल राय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी करने के बाद 1983 से नवंबर 2024 तक पूरे 42 साल अपने जीवन के स्वर्णिम समय इस महाविद्यालय को दिए हैं।प्रारंभ से हीं इनके द्वारा महाविद्यालय के संबंधन से लेकर अनेक प्रकार के रचनात्मक एवं विकास कार्यों में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।ये महाविद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक प्रतिनिधि,चयन समिति के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों रहते हुए महाविद्यालय के शैक्षणिक ,प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों को करने में महती भूमिका निभाई है।आने वाले निकटवर्ती भविष्य में इनके खालीपन का भरपाई कर पाना नामुमकिन है। प्राचार्य डॉ०आयजुदीन खान ने कहा कि इन्होंने महाविद्यालय को जिस प्रकार से व्यवस्थित ढंग से चलाया है, मैं इनके पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए कार्य करूंगा।वही शिक्षक प्रतिनिधि ने कहा कि सेवानिवृत प्राचार्य राय साहब ने अपने मेहनत और लगन से महाविद्यालय का मान सम्मान बढ़ाया है।इनके योगदान हम सभी के लिए अविस्मरणीय है।भौतिकी विभाग के प्राध्यापक अभिषेक राय ने कहा कि सेवानिवृत प्राचार्य महोदय उम्दा व्यक्तित्व,कृतित्व और पुरुषार्थ से विभिन्न उत्कृष्ट आयामों को छूते हुए बखूबी अपना कार्यकाल पूरा किए हैं ।इनके द्वारा हमेशा सहानुभूतिपूर्वक सभी की बातों को सुनकर उसका यथोचित समाधान करना ऐसे सारे सद्गुणों से परिपूर्ण इनका कार्यकाल रहा है।
महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सेवानिवृत प्राचार्य को फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए भाव विभल होकर उनकी विदाई किए।उक्त कार्यक्रम में प्रो ०योगेंद्र राय, डॉ० धनंजय राय, डॉ०रामानंद अनघ, डॉ०श्रीनिवास पांडेय, प्रो०त्रिवेणी राय, डॉ०पिंकु,डॉ० शांति,डॉ०कुमारी पुष्पा,डॉ०सरिता , डॉ०चूमचूम, डॉ०सुजय कुमार, डॉ०शिवकुमार सिंह,उमेश राय,मिक्की कुमारी,सृष्टि कुमारी ,गरिमा कुमारी,रंगनाथ राय,चितरंजन पांडेय,पवन राय ,प्रीति राय,राहुल राय,अमरेंद्र राय, विकास,आनंद,निलेश,सनोज, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लेमेंट ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 6वें आपदा प्रबंधन वैश्विक सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर के सभी सात सीटों पर जीतेगा सात पार्टियों वाला इंडिया गठबंधन: दीपंकर

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में 12,100 करोड़ रुपये लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर में युद्ध विराम की अपील और संविधान सम्मत “स्वशासी व्यवस्था” लागू करने की मांग की छत्तीसगढ़ के जन संगठनों ने।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के मेहसाणा में लगभग 5800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी।

rktvnews

भारत में स्मार्ट ट्रेडिंग को बेहतर बना रहा प्रभात ट्रेडिंग सर्विसेज।

rktvnews

Leave a Comment