RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:शहीद दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित, विजयी हुए सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मार्च।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,आरा नगर इकाई द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय महाराजा राम रण विजय प्रसाद कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन प्रदेश मंत्री छोटू सिंह, संयोजक चंदन तिवारी,प्रांत छात्रा सह प्रमुख कल्पना भारती,यशवंत सिंह,जिला संयोजक अनूप सिंह द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं मां शारदे के चैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।
छात्रों को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री छोटू सिंह ने कहा कि शहीद दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और स्वास्थ्य-चेतना जगाना है। इससे शहीदों के बलिदान को स्मरण कर उनसे प्रेरणा लेने का माध्यम है।परिषद् का उद्देश्य युवाओं में सेवा, संस्कार और राष्ट्र-निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना है।
1600 मीटर छात्र दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वरुण यादव, द्वितीय सचिन कुमार एवं तृतीय स्थान विकास कुमार ने प्राप्त किया। 1000 मीटर छात्रा दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तुलसी कुमारी, द्वितीय स्थान पर खुशी कुमारी एवं तृतीय स्थान खुशबू कुमारी ने प्राप्त किया। वही टॉप दस धावकों को भी प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आदित्य सिंह,सचिन राय,विक्रांत ओझा, राजा सिंह किशन सिंह,चंदन सिंह,माखन कुमार ,आशीष कुमार,बीनू पाठक आदि रहे ।

Related posts

राजस्थान:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान नागौर के मूंडवा के पास औचक व बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

बागपत:मिशन शक्ति-5.0 का हुआ शुभारंभ, कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने देखा लाइव प्रसारण।

rktvnews

भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत मनीला, फिलीपींस की अपनी यात्रा पूरी की।

rktvnews

बक्सर:प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 45 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरण।

rktvnews

सारण:मढ़ौरा प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिलाधिकारी ने पंचायत समिति मढ़ौरा के सदस्यों की बुलाई बैठक।

rktvnews

जियो ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ ग्राहकों को दी राहत।

rktvnews

Leave a Comment