RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदाताओं को किया जागरूक।

देवघर/झारखंड 28 अक्टूबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विशाल सागर ने शुक्रवार 27 अक्टूबर को जिले में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने संत मेरी उच्च विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र में उपस्थित बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए उनके साथ फोटो लेकर उनके कार्य व महत्व को रेखांकित किया। आगे उपायुक्त ने उपस्थित मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि जिले में दिनांक 28 अक्टूबर 2023, 29 अक्टूबर 2023 एवं 04.11.2023 तथा 05.11.2023 को मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विशेष अभियान का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किया जाएगा।
इसके अलावे उपायुक्त विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों व बीएलओ को निदेशित करते हुए कहा कि विशेष अभियान के माध्यम से छूटे हुए मतदाताओं को विशेषकर ट्रांसजेंडर, पीवीटीजी, सेक्स वकर्स, 80 + आयु वर्ग, दिव्यांगजन, होमलेस पीपुल, आश्रय गृहों में निवास करने वाले सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शत-प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित करने का कार्य किया जाएगा। आगे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत् शुक्रवार 27 अक्टूबर को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन का कार्यक्रम निर्धारित है। ऐसे में आप सभी मतदाताओं से अपील है कि अपने बीएलओ के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष हैश टैग अभियान #ProudOfMyBLO लिखकर तस्वीर साझा करते हुए इनके कार्यों का उत्साहवर्धन करें। पूरी निर्वाचन प्रणाली में हमारे बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके कार्य को समुचित सम्मान देने व उनका उत्साहवर्धन हम सभी का दायित्व है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, अंचलाधिकारी देवघर अनिल कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, बीएलओ एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

देहरादून:राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में सामान्य प्रेक्षकों की बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति को ज्ञापन सौंपा।

rktvnews

भोजपुर:महिला चौपाल में समाजसेवी सोनाली सिंह ने समस्याओं को सुन “माई-बहिन मान” योजना से हल का दिया आश्वासन।

rktvnews

भोजपुर:डांडिया उत्सव का कार्यक्रम भगिनी निवेदिता कन्या विद्यालय में हुआ आयोजित।

rktvnews

बागपत पुलिस लाइन में निर्माणाधीन पुरुष हॉस्टल बैरक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment