RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

कार्यकर्ता ही पार्टी का असली रीढ-राजेश्वर पासवान

आरा/भोजपुर 16 सितंबर।लोजपा रामविलास राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवम प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर जिला के सभी प्रखड़ो में पार्टी का प्रखंड स्तरीय संविक्षा बैठक के क्रम में अगियाव प्रखंड के सीतुहारी गांव में प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में सभी पंचायत अध्यक्षों एवम पदाधिकारियों के बीच परिचय करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने सभी को फूल माला से स्वागत किया तथा सभी को सम्मानित किया।जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी का सपना है कि प्रत्येक घर में एक लोजपा रामविलास का कार्यकर्ता हो और सभी कार्यकर्ताओं ,बिहारियो , युवाओ का सपनो का बिहार बने , बिहार के लोग अन्य प्रदेशों में पलायन न करे,लोग शिक्षा के लिए दूसरे प्रदेशों में न जाए ,लोगो को स्वास्थ्य का ईलाज दूसरे प्रदेशों में न कराना पड़े,दूसरे प्रदेशों में अपमान सहना न पड़े।हमारी पार्टी बिहार फर्स्ट ,बिहारी फर्स्ट करने पर लगी है ,बिहारियो के मान सम्मान देने पर लगी है लेकिन नीतीश सरकार पूरे प्रदेश में अपराध का बढ़ावा देकर बिहार को बदनाम करने में लगे है । यह तक कि सरकार में रहने वाले नेताओ को नही सुनते है,मजबूरी में गठबंधन की सरकार चल रही है,सत्ता पक्ष लोग भी सड़क पर धरना देते है। पूरे बिहार में किसी भी आपराधिक घटना पर कोई आवाज उठाता है, पीड़ित परिवार से कोई मिलता है तो वह लोजपा रामविलास है तथा उनके नेता चिराग पासवान है।मीडिया के सवाल पर श्री पासवान ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का असली रीढ है पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान करती है, कार्यकर्ता के बदौलत ही पार्टी का संगठन में दिन प्रतिदिन विस्तार हो रहा है।सभा को संबोधित करने वालो में भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के साथ प्रदेश सचिव सुरेंद्र आजाद,संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी,खेल एवम संस्कृति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रमेश रेशमिया ,जिला उपाध्यक्ष ललन यादव,जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार,जिला महासचिव प्रमोद कुमार पासवान,उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, गडहनी प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह,सहार प्रखंड अध्यक्ष आमोद कुमार अमर,आलोक श्रीवास्तव,पिंटू पासवान,धर्मेंद्र कुमार,राहुल सम्राट,प्रकाश कुमार अविनाश सिसोदिया,ललन जी, मंच संचालन कर्ता जयकुमार शर्मा,शिवदुलर राम, आदि लोग शामिल थे ।

Related posts

मध्यप्रदेश को बनाएंगे देश की मिल्क केपिटल,सरकार खरीदेगी दूध, पशुपालकों को दिलाएगी दूध का समुचित दाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बागपत तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सघन मिशन इंद्रधनुष (आई एम आई 5.0) के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत जनपद में धूमधाम से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस!राज्यमंत्री, जिलाधिकारी सहित समस्त अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में देखा।

rktvnews

भोजपुर:केन्द्र सरकार के जातीय जनगणना के निर्णय को विपक्ष द्वारा श्रेय लेने की पाखंडी राजनीति हो रही है: निहोरा यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय एआई स्टार्टअप्स के साथ गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment