RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:अभाविप आरा इकाई ने राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने के विरोध में डीएमके सरकार का किया पुतला दहन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 अक्टूबर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आरा इकाई द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने वाले डीएमके सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।आज चेन्नई में हुए क्रिकेट विश्व कप के अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मैच के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को दर्शकों के हाथों से छीनकर कूड़ेदान में फेंककर अपमानित करने के विरोध में प्रदर्शन कर तमिलनाडु की डीएमके सरकार का पुतला दहन किया गया।मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छोटु सिंह ने कहा जब से स्टालिन मुख्यमंत्री बने है तब से राष्ट्र विरोधी काम मिलने को मिल रहे हैं।कभी सभ्यता संस्कृति पर और देवी देवताओं पर लगातार अभद्र टिप्पणी कर रहे है। हद तो तब हो गई जब देश का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान इनकी सरकार में होने लगी है। जिसे कोई भी राष्ट्रभक्त बर्दाश्त नहीं कर सकता है।
विश्विद्यालय संयोजक चंदन तिवारी ने कहा की दिनांक 23 तारिक को तमिलनाडु सरकार के द्वारा तिरंगा को फेकना निंदनीय कार्य है।मुख्यमंत्री को सभी देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।राज पांडेय ने कहा की स्टालिन सरकार की मानसिकता है की देश विरोधी ताकत को बढ़ावा देना और राष्ट्र को तोड़ने की साजिश करना बहुत ही शर्मनाक है।पुतला दहन में उपस्थित ऋतुराज चौधरी, आदित्य सिंह, राहुल राय, चंदन तिवारी, रत्नेश कुमार, राजन कुमार, चंदन कुमार, अक्षत कुमार, हिमांशु सिंह,राहुल,निहिल कुमार,अनूप सिंह आदि 50 कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय एमएसएमई संस्थान (एनआई-एमएसएमई), हैदराबाद को क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) ने 3-स्टार रेटिंग ‘उत्कृष्ट’ के तौर पर मान्यता प्रमाणन प्रदान किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने चाकुलिया प्रखंड में पंचायत भ्रमण कर जनहित से जुड़ी योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ से आरा सदर प्रखंड की जनता डुब रही है और आरा C.O और B.D.O. फरार : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने गुवाहाटी में मारवाड़ी समाज को सम्बोधित किया।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की बैठक ली।

rktvnews

भोजपुर: 06 मार्च को पटना चलने और अधिकार मांगने का किया गया आह्वाहन।

rktvnews

Leave a Comment