RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने गुवाहाटी में मारवाड़ी समाज को सम्बोधित किया।

गुवाहाटी/असम 30 अक्टूबर।असम की एकदिवसीय यात्रा पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज गुवाहटी में वृहत्तर गुवाहाटी मारवाड़ी समाज द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा मारवाड़ी समाज से मेरा लगाव बहुत पुराना है। उन्होंने कहा मारवाड़ी समाज की वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली उपस्थिति है। मारवाड़ी समाज हमेशा ऊंचे प्रतिमानों पर जीवन जीता। देश के विकास में मारवाड़ी समाज का बड़ा योगदान है उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज जहां भी रहता है जहां भी व्यापार करता है उसे जगह को समृद्ध करता है और अपनी जन्मभूमि तथा कर्मभूमि के बीच में एक नाजुक संतुलन बनाकर रखता है हमें बहुत कुछ मारवाड़ी समाज से सीखने की आवश्यकता है।
उपराष्ट्रपति ने मारवाड़ी समाज से अपील की कि बेटे बेटी को केवल सुपरवाइजर ना बनाएं, बल्कि अपनी संतानों को को उनके हिसाब से आगे बढ़ने दें। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज के बच्चे अपनी शिक्षा के दौरान भी एक घंटे अपने व्यवसाय को देते हैं और यह उनकी परंपरा है इससे उन्हें व्यापार के गुण बिना सीखे ही प्राप्त हो जाते हैं उन्हें किसी भी प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं पड़ती है वह व्यापार के गुण सीखने में स्वयं एकलव्य हैं उन्हें कोई सिखाये या ना सिखाएं वह सभी गुण स्वयं सीख जाते हैं।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि व्यापार बदल रहा, व्यापार के तरीके बदल रहे हैं प्रशिक्षण बदल रहा है इंडस्ट्री बदल रही है अतः अब हमें भी बदलना चाहिए उत्पादों की ब्रांडिंग होनी चाहिए और उनकी वैल्यू एडिशन की जानी चाहिए। बिना ब्रांडिंग के कोई भी उत्पाद बाहर नहीं भेजा जाना चाहिए इससे हमारी अर्थव्यवस्था में एक बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा और हमारा देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बहुत तेजी से अग्रसर होगा। उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने मारवाड़ी समाज को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर असम के राज्यपाल, गुलाबचंद कटारिया, असम के मुख्यमंत्री, डॉ. हिमंता विश्वा शर्मा, असम सरकार के मुख्य सचिव, डीजीपी, बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री ने राजस्थान के अजमेर स्थित अखिल भारतीय उत्तराखण्ड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया।

rktvnews

राइजिंग राजस्थान’ एमओयू की समीक्षा बैठक।

rktvnews

आयुर्वेद शिक्षण पेशेवरों के लिए ‘स्मार्ट 2.0’ का शुभारंभ।

rktvnews

मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत का किया निरीक्षण!व्यवस्थाओं को देखकर मंत्री ने अधीक्षक एवं उनकी टीम की प्रशंसा।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने बाल स्वास्थ्य पर 30वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी की मेज़बानी की।

rktvnews

सारण:नंदलाल सिंह महाविद्यालय में मनाया गया मतदाता जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment