बक्सर/बिहार 25 अक्टूबर।बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत मंझवारी ( इमलीबारी ) ग्राम में श्री मुरलीधर ब्रह्म बाबा दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में रावण वध का आयोजन किया गया। रावण वध कार्यक्रम में हज़ारों दर्शक उपस्थित हुए। बताया गया की श्री मुरलीधर ब्रह्म बाबा दुर्गा पूजा समिति द्वारा लगभग 23 वर्षों से रावण वध का आयोजन किया जा रहा है जिसमे हर समुदाय के लोगो का पूरा सहयोग रहता है,
रावण दहन से पूर्व विजय जुलुश निकला गया जिसमे राम लक्षमण एवं हनुमान के साथ हजारो लोग पुरे गांव का भ्रमण करते हुआ पूजा स्थल पर पहुंचे ।उसके बाद जबरदस्त आतिशबाजी का आनंद दर्शको द्वारा लिया गया। श्री राम, लक्षमण के रूप में आदित्य मोहन प्रसाद एवं गोलू मिश्रा ने अपना योगदान दिया जबकि हनुमान की भूमिका सन्नी पाठक ने अपनाई।रावण दहन कार्यक्रम में प्रियंका पाठक. प्रखंड प्रमुख सिमरी, अमीना खातून मुखिया मंझवारी, अंशु कुमारी पंचायत समिति सदस्य,उर्मिला देवी सरपंच मंझवारी पंचायत के साथ साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों में अफाक अंसारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव, शशिकांत शर्मा प्रखंड पदाधिकारी सिमरी, सुभाष चंद्र प्रसाद पुलिस निरीक्षक ब्रह्मपुर,अमन कुमार थाना प्रभारी सिमरी के साथ महिला व दर्जन पुरुष आरक्षी उपास्थित थे।
प्रशासन द्वारा काफी कर्मठता एवं ईमानदारी से सहयोग प्रदान किया गया, श्री मुरलीधर ब्रह्म बाबा दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूजा एवं रावण दहन क्रायक्रम में प्रेमकेश्वर मिश्रा एवं कृष्ण मोहन प्रसाद का विशेष योगदान रहा, समिति के अध्यक्ष अक्षय कुमार, सचिव रुपेश सिंह के साथ डमडम पाठक, गौतम सिंह, विशाल मिश्रा, अमन ठाकुर, मुखिया प्रतिनधि सलीम अंसारी, शमीम अंसारी ने भी अपना योगदान दिया पूजा समिति के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा, पूजा में मुन्ना टेंट हाउस, गणेश साउंड मंझवारी द्वारा भरपूर सहयोग दिया गया, पंडाल निर्माण में जगनारायण पासवान द्वारा भी काफी मेहनत किया गया, सक्रिय सदस्य के रूप में विजय मिश्रा, गजाधर मिश्रा, संतोष कुमार पाठक, दिनेश पाठक, राहुल मिश्रा, मनीष कुमार प्रभाकर, शिवजी मिश्रा, गोलू सिंह, कुञ्ज बिहारी, तुलसी कुमार, पुरोहित जनार्दन मिश्रा के साथ अन्य सदस्य का योगदान सराहनीय रहा।
